शहर के इन इलाकों में आज बिजली सप्लाई रहेगी बाधित,जाने क्या है पूरा शेड्यूल - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

15/02/2025

शहर के इन इलाकों में आज बिजली सप्लाई रहेगी बाधित,जाने क्या है पूरा शेड्यूल

NINE ONE TIMES

बिजली सबंधित काम के च

लते रहेगी कटौती

बिजली संबंधित कार्य होने के चलते ये शट डाउन किया जायेगा।इसलिए केस्को के मीडिया प्रभारी ने ये सूचना जारी की 

कानपुर शहरवासियों के लिए बड़ी जानकारी निकल कर सामने आई है।शहर के कई इलाकों में आज बुधवार को शटडाउन रहेगा।जिसकी वजह से शहर के कई इलाकों में आज बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।बिजली संबंधित कार्य होने के चलते ये शट डाउन किया जायेगा।इसलिए केस्को के मीडिया प्रभारी ने ये सूचना जारी की है ताकि किसी को कोई समस्या ना हो उन्होंने कहा है की बिजली संबंधित कार्य पूरा होने के बाद बिजली की सप्लाई फिर से शुरू कर दी जाएगी।



बता दें कि केस्को की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में बिजली संबंधित मरम्मत कार्य, पोल लगाने,केवल शिफ्टिंग,ट्रिपिंग सिस्टम की टेस्टिंग,गार्डिंग और पेड़ो की छटाई जैसे कार्य आज होने है इस लिए आज शहर में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। आज बर्रा ,बर्रा बाईपास,सेंगर गेस्ट हाउस,अहिरवां धाऊखेड़ा,देवीगंज,संजीव नगर में 10 से 5 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।वही गोविंदनगर, एलआईजी डबल स्टोरी,मिनी एमआईजी,बर्रा 2 यादव मार्केट व केडीए कॉलोनी में 10 से 4 बजे तक और मोती विहार ,पांडु नगर, रेव मोती में सुबह 11 से 4 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages