कानपुर में सनसनी: कलयुगी पिता ने दो जुड़वां बेटियों का गला रेता, अपार्टमेंट के फ्लैट में बिछ गई लाशें - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

19/04/2026

कानपुर में सनसनी: कलयुगी पिता ने दो जुड़वां बेटियों का गला रेता, अपार्टमेंट के फ्लैट में बिछ गई लाशें

NINE ONE TIMES

नौबस्ता के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में खूनी तांडव; प्रेम विवाह के बाद पत्नी से विवाद बनी मासूमों की मौत की वजह, हत्यारा पिता गिरफ्तार

कानपुर नौबस्ता जुड़वां बेटियां मर्डर 2026, शशि रंजन मिश्रा कातिल पिता, Trimurti Apartments Murder, 9वन टाइम्स न्यूज़।

कानपुर नौबस्ता जुड़वां बेटियां मर्डर 2026, शशि रंजन मिश्रा कातिल पिता, Trimurti Apartments Murder, 9वन टाइम्स न्यूज़।


क्राइम बुलेटिन हत्याकांड की मुख्य बातें:

  • वारदात: रविवार तड़के करीब 2:30 बजे पिता ने स्टील के चापड़ से सो रही बेटियों का गला काटा।
  • खुद दी सूचना: हत्या के बाद आरोपी पिता शशि रंजन ने खुद पुलिस को फोन कर जुर्म कबूला।
  • वजह: पत्नी रेशमा का मायके जाना और आपसी विवाद हत्या का कारण बताया जा रहा है।
  • सीसीटीवी: घर के सभी कमरों में कैमरे लगे थे, पुलिस फुटेज खंगाल रही है।


कानपुर। औद्योगिक नगरी कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। के-ब्लॉक किदवईनगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक पिता ने अपनी ही 11 वर्षीय दो जुड़वां बेटियों, रिद्धि और सिद्धि की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसे सुनकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

प्रेम विवाह और घरेलू कलह का खूनी अंत

मूल रूप से बिहार के गया निवासी शशि रंजन मिश्रा एक मेडिकल कंपनी में एमआर (MR) है। उसने 2014 में सिलीगुड़ी की रेशमा से प्रेम विवाह किया था। परिवार पिछले 8 साल से इस अपार्टमेंट में किराए पर रह रहा था। बताया जा रहा है कि शशि और उसकी पत्नी रेशमा के बीच अक्सर विवाद होता था। रेशमा के अनुसार, शशि उसे मायके जाने से रोकता था और इसी जिद ने आज एक हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया।


कानपुर नौबस्ता जुड़वां बेटियां मर्डर 2026, शशि रंजन मिश्रा कातिल पिता, Trimurti Apartments Murder, 9वन टाइम्स न्यूज़।

कानपुर नौबस्ता जुड़वां बेटियां मर्डर 2026, शशि रंजन मिश्रा कातिल पिता, Trimurti Apartments Murder, 9वन टाइम्स न्यूज़।


रात के सन्नाटे में चला चापड़

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि वारदात रात करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच हुई। उस वक्त रेशमा अपने 6 साल के बेटे के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी। शशि रंजन ने पड़ोस के कमरे में सो रही अपनी दोनों मासूम बेटियों पर स्टील के चापड़ से हमला कर दिया। तड़के 4:30 बजे जब पुलिस पहुंची और रेशमा को जगाया, तब उसे इस भयानक सच्चाई का पता चला। मौके से खून से सना चापड़ बरामद कर लिया गया है।

सीसीटीवी में कैद हो सकते हैं सुराग

अपार्टमेंट के इस फ्लैट के हर कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं और कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। मासूम रिद्धि और सिद्धि घर के सामने ही स्थित मदर टेरेसा मिशन स्कूल में 5वीं कक्षा की छात्राएं थीं। उनकी मौत की खबर से पूरे अपार्टमेंट और स्कूल में शोक की लहर है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages