कानपुर के सिपाही आशीष शुक्ला ने रचा इतिहास, UP PCS में चयन के बाद बने 'कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर'; पुलिस कमिश्नर ने दी बधाई - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

12/04/2026

कानपुर के सिपाही आशीष शुक्ला ने रचा इतिहास, UP PCS में चयन के बाद बने 'कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर'; पुलिस कमिश्नर ने दी बधाई

NINE ONE TIMES

खाकी के साथ पढ़ाई का जज्बा: 2018 बैच के आरक्षी ने पहले ही प्रयास में पाई सफलता, अमेठी के लाल की उपलब्धि पर पुलिस महकमे में जश्न

कानपुर आरक्षी आशीष शुक्ला पीसीएस सफलता 2024, सिपाही बने कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर, पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल बधाई, 9वन टाइम्स न्यूज़।


SUCCESS STORY सफलता का सफरनामा:

  • नाम: आशीष शुक्ला (आरक्षी, 2018 बैच)
  • चयन: UP PCS 2024 में कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर (CTO) के पद पर हुआ चयन।
  • निवासी: मूलतः शुक्ला बाजार, जनपद अमेठी के रहने वाले हैं आशीष।
  • सम्मान: पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल और अपर पुलिस आयुक्त विपिन ताडा ने दी बधाई।


कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश पुलिस की खाकी वर्दी में तैनात एक सिपाही ने अपनी मेहनत और अटूट संकल्प से यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे बुलंद हों तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं है। कानपुर कमिश्नरेट में तैनात 2018 बैच के आरक्षी आशिष शुक्ला का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS-2024) में 'कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर' (CTO) के प्रतिष्ठित पद पर हुआ है। उनकी इस शानदार सफलता से न केवल उनके परिवार में, बल्कि पूरे पुलिस महकमे में गौरव का माहौल है।

पुलिस आयुक्त ने खिलाया मिठाई, दीं शुभकामनाएं

आरक्षी आशीष शुक्ला की इस बड़ी उपलब्धि पर शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में विशेष बधाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल एवं अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने आशीष शुक्ला को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी की व्यस्तताओं के बीच पढ़ाई के लिए समय निकालकर इतनी बड़ी परीक्षा पास करना अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

अमेठी से कानपुर तक का सफर

आशीष शुक्ला मूल रूप से जनपद अमेठी के शुक्ला बाजार के निवासी हैं। 2018 में वे पुलिस बल में बतौर आरक्षी (कांस्टेबल) भर्ती हुए थे। कानपुर कमिश्नरेट में अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाने के साथ-साथ वे लगातार पीसीएस परीक्षा की तैयारी में जुटे रहे। उनकी इस सफलता पर आईपीएस श्री सुमित सुधारकर रामटेके ने भी उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।

पुलिस विभाग में खुशी की लहर

आशीष की इस सफलता ने यह संदेश दिया है कि खाकी वर्दी के भीतर एक संवेदनशील और कुशाग्र बुद्धि वाला छात्र हमेशा जीवित रहता है। पुलिस विभाग के सहकर्मियों का कहना है कि आशीष शुरू से ही मिलनसार और पढ़ाई के प्रति गंभीर थे। अब वे पुलिस की सेवा के बाद शासन में राजस्व विभाग के अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages