बच्चों के लिए कैसे काम किया जाए जिससे नन्हे-मुन्ने के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके- डॉ.सुधांशु
कानपुर।छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर एनएसएस और बाल श्रम के संयुक्त प्रयास से "मुस्कुराइए कानपुर" के अंतर्गत आज 'रोल ऑफ सोसाइटी' जिसमें बाल श्रम को कैसे समाप्त करें। इस पर विचार विमर्श हुआ। इस विषय पर वेबिनार का आयोजन हुआ जिसमें मां भगवती मेमोरियल चैरिटेबल सोसायटी की सचिव अनुराधा सिंह को सोशल चैंपियन बनाया गया। वेबिनार का शुभारंभ कानपुर स्मार्ट सिटी एंबेस्डर डॉ सुधांशु राय ने किया जिसमें अनाथ, बेसहारा और बाल श्रम करने वाले नन्हे बच्चों के लिए कैसे काम किया जाए जिससे नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके, और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। इस पर सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और कार्य करने के लिए संकल्प लिया! इस अवसर पर मुख्य रूप बेमीनार में डॉ कामायनी शर्मा, संजीव चतुर्वेदी, डॉ अनुपम देशवाल, कविता दीक्षित, गोपाल तुलसियान , पूजा गुप्ता , भावना श्रीवास्तव, अनुराग पांडे, योग गुरु कोष्टा जी व आशी खान ने अपने अपने विचार रखें कि किस तरह वे समाज में अपने सार्थक प्रयास के द्वारा बच्चों के चेहरे पर मुस्कुराहट ला सकती हैं।

No comments:
Post a Comment