संवैधानिक अधिकारों का हनन ना करे सरकार : इम्तियाज अहमद - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

04/07/2020

संवैधानिक अधिकारों का हनन ना करे सरकार : इम्तियाज अहमद


कानपुर : महानगर काँग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग कानपुर के वाईस चेयरमैन इम्तियाज अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने कानपुर नगर के निराला नगर स्थित इन्द्रा पार्क में अनैतिक व दमनकारी गिरफ्तारी के विरोध में एक सांकेतिक धरने का आयोजन करते हुए माननीय राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश को संबोधित करते हुए एक ज्ञापन श्रीमान जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से प्रेषित किया गया। इस मौके पर माननीय अजय कपूर (राष्ट्रीय सचिव) अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी मौजूद रहे जिसमे अजय कपूर जी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी, विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा जी की गिरफ़्तारी एवं उत्तर प्रदेश काँग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष श्री शाहनवाज़ आलम जी को 30 जून की रात रहस्मय अन्दाज़ में फ़र्ज़ी मुक़दमे के तहत गिरफ़्तार कर लिया गया, जो कि लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। संविधान हमें विरोध करने और जनहित में आवाज़ उठाने का अधिकार देता है। इस मौके पर इम्तियाज अहमद ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग कानपुर मांग करता है कि हमारी आवाज़ को इस तरह न दबाया जाए तथा उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष श्री शाहनवाज़ आलम की यथा शीघ्र रिहाई सुनिश्चित कि जाए।
इस मौके पर दीपक त्रिवेदी, अनिल पाण्डेय, इस्लाम अंसारी, इम्तियाज अहमद, मुन्ना काके, इशरत अली खान, मुजीब अन्सारी, उमँग शुक्ला, रामबालक कनौजिया, वसीक अहमद, दिलशाद हाशमी, के के शर्मा, रुखसार अहमद, गौरव दुबे, पीरमोहम्मद खान, मुजफ्फर अब्बास, मुकेश दुबे, अनिल गुप्ता, डॉ जी डी वारसी, रज्जु भटट, कमर अब्बास, शहजादे अहमद, जय सिंह, अंश तिवारी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश

NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages