इतिहास में पहली बार सावन में बाबा आनंदेश्वर धाम के पट बंद - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/07/2020

इतिहास में पहली बार सावन में बाबा आनंदेश्वर धाम के पट बंद


कानपुर। इतिहास में पहली बार कानपुर के सुप्रशिद्ध मंदिर बाबा आनंदेश्वर धाम परमट में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन व् बम बम के जयकारों की जगह मंदिर के अंदर व् बाहर सिर्फ और सिर्फ सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दिया।कोरोना काल के चलते कुछ दिन पहले सभी धर्म गुरुओ के साथ बैठक में जिलाधिकारी ने ये आदेश दिया था कि 31 जुलाई तक धार्मिक स्थल नही खुलेंगे। शिव भक्तों को आस थी की सावन में मंदिर खुल जाएंगे मगर ऐसा नहीं हुआ कोरोना के चलते सावन के प्रथम सोमवार को मंदिर में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया क्षेत्रीय पार्षद कीर्ति अग्निहोत्री सावन के पहले सोमवार को मंदिर पहुंची और बाहर से ही दर्शन किये उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब सावन में बाबा के दर्शन नहीं हो पाये भक्तों को निराशा तो है लेकिन महामारी से बचने के लिए यह जरूरी है।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ: गुरुकुल में मासूम दिव्यांश की 'बलि'! मामा ही निकला कातिल; शैतानी के नाम पर दी रूह कंपा देने वाली यातनाएं

NINE ONE TIMES ​ 6 दिन पहले एडमिशन, फिर मौत की सजा; 'अनुशासन' के नाम पर नंगे पांव धूप में खड़ा रखा, रातभर लात-घूंसों से पीटा ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages