सुगंधित चावल के निर्यात में देश शीर्ष स्थान पर हैं - लाखन सिंह - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

06/07/2020

सुगंधित चावल के निर्यात में देश शीर्ष स्थान पर हैं - लाखन सिंह


कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में दिनांक 6 जुुुलाई को कास्ट-एनसी परियोजना अंतर्गत पांच दिवसीय (6 से 10 जूलाई) ई-प्रशिक्षण सब्जियों एवं दलहन की गुणवत्ता संवर्धन द्वारा पोषण सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विषय के कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्यमंत्री एवं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाखन सिंह राजपूत ने किया। उन्होंने कहा कि खाद्य समस्या के स्थाई निराकरण हेतु देश में भरपूर खाद्यान्नों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन ने चावल, गेहूं, दलहन एवं तिलहन उत्पादन में क्षेत्र विस्तार के साथ ही उनकी उत्पादकता बढ़ाने भूमि की उर्वरा शक्ति में वृद्धि के साथ इसको सतत बनाए रखने हेतु रोजगार सृजन एवं कृषकों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दे रहा है। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार की अच्छी नीतियों एवं कृषि वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम से हमारा देश खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर ही नहीं अपितु सुगंधित चावल के निर्यात में शीर्ष स्थान पर है उन्होंने कहा कि हमारे देश एवं प्रदेश में पोषण सुरक्षा की समस्या है इसके निवारण हेतू सरकार द्वारा पोषण सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है हमारे प्रदेश में 46% बच्चे बोने पन के शिकार हैं तथा विभिन्न आय वर्ग के 50% से अधिक लोग एनीमिया की शिकार हैं वही कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर डी.आर.सिंह ने कहा कि गुणवत्ता संवर्धन में सबसे अधिक महत्व इस बात का होता है कि उपभोक्ता उसे आसानी से स्वीकार कर लें कुलपति ने कहा कि सब्जियों में आज बायोफोर्टीफाइड प्रजातियां जैसे शकरकंद में भू सोना, श्री कनक, भू कृष्णा,आलू में कुफरी नीलकंठ इसी प्रकार गाजर में पूसा रूधिरा, पूसा असिता, मूली में पूसा गुलाबी, पूसा जामुनी प्रजातियों को विकसित किया गया है। कुलपति ने बताया कि इनमें बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा पाई जाती है कुलपति ने कहा कि इसी प्रकार सफेद बैंगन -1 जिसमें फिनोलिक कंटेंट की अधिकता के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के निदेशक शोध डॉक्टर एच.जी. प्रकाश में सभी अतिथियों का स्वागत किया अंत में सभी अतिथियों को धन्यवाद अधिष्ठाता ग्रह विज्ञान डॉ वेदरतन ने दिया। कार्यक्रम का संचालन आयोजक सचिव डॉ रश्मि सिंह ने किया इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डॉ खलील खान, डॉक्टर आनंद श्रीवास्तव, डॉ अर्चना सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ: गुरुकुल में मासूम दिव्यांश की 'बलि'! मामा ही निकला कातिल; शैतानी के नाम पर दी रूह कंपा देने वाली यातनाएं

NINE ONE TIMES ​ 6 दिन पहले एडमिशन, फिर मौत की सजा; 'अनुशासन' के नाम पर नंगे पांव धूप में खड़ा रखा, रातभर लात-घूंसों से पीटा ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages