47 पौधे लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु होने की कामना
कानपुर। समाजवादी पार्टी ग्रामीण में जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर उनके चित्र को लड्डू खिलाकर दीर्घायु होने की कामना की गई इस अवसर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ने चकेरी मोड पार्क 47 पौधे रोपकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीघार्यु होने की कामना की और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये कहा कि हम सबको एक जुट होकर इस हिट्लर शाहीसरकार के अलोकतांत्रिक कार्यो को जनता के सामने रखकर बेनकाब करना है और पार्टी हित में कार्य करना है। वही जिला प्रवक्ता अबरार आलम खान ने बताया कि जिस तरह से समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताजी मुलायम सिंह यादव ने संघर्ष करके पार्टी को खड़ा किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी राह पर चलकर उनका अनुसरण किया इसी तरह से सभी समाजवादी साथियों को संकल्प लेना है कि आज से हम समाजवादी विचारधारा के साथ चलकर समाज में फैली बुराइयों को मिटायेंगे और उत्तर प्रदेश में चल रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो जनविरोधी कार्य जन जन तक पहुंचा कर सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला महासचिव जितेंद्र कटियार जिला उपाध्यक्ष मुमताज अहमद जिला प्रवक्ता अबरार आलम खान पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा समीम खान निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवजन सभा कानपुर नगर अरमान खान जिला सचिव शकील अहमद और महिला कार्यकारिणी सदस्य कल्पना द्विवेदी अनिल सोनकर वारसी सुरेश गुप्ता धर्मेंद्र यादव कपिल सोनकर आयरन सिंह यीशु दीक्षित सुनील यादव संजीत कुशवाहा अशोक कुशवाहा और सौकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

No comments:
Post a Comment