रक्तदान शिविर आयोजक संस्थाओ का हुआ सम्मान। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

02/07/2020

रक्तदान शिविर आयोजक संस्थाओ का हुआ सम्मान।


कानपुर। “रक्तदान महा दान” का स्लोगन मात्र ही नही बल्कि रक्तदान करने से चार लोगो के जीवन को बचाया जा सकता है। 14 जून विष्व रक्तदान दिवस के रूप में प्रति वर्ष मनाया जाता है और यह कार्यक्रम एक माह तक चलता है। इसी अवसर पर रक्तदान षिविर का आयोजन करने वाली संस्थाओं को मेडिकल काॅलेज आडीटोरियम में बुधवार को कानपुर के जिलाधिकारी डा0 ब्रहमदेव राम तिवारी द्वारा संस्थाओ का सम्मान किया गया साथ ही कोरोना योद्धा की अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ चिकित्सा षिक्षको को रक्तदान करने के लिये उन्हें कोरोना योद्धा का खिताब देते हुए उनको सम्मानित किया गया। 

कोरोना योद्वा सम्मान कार्यक्रम का शुभारम्भ कानपुर जिलाधिकारी डा0 ब्रहमदेव राम तिवारी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया। दीप प्रज्जवलन के बाद सहयोगी संस्थाओ को कोरोना का खिताब देकर उनका सम्मान किया गया। नोडल प्रभारी ब्लड बैंक डा0 लुबना खान ने बताया कि संस्थाओ के सम्मान के साथ ही महाविद्यालय के वरिष्ठ चिकित्सका षिक्षको जिनमें चर्म रोग विभागध्यक्ष डा0 डी.पी. षिवहरे, बाल रेाग विभागध्यक्ष डा0 यषवंत राव , नेत्र रोग विभागध्यक्ष डा0 परवेज खान, डा0 प्रषान्त त्रिपाठी सह आचार्य बायोकेमिस्ट्री को रक्तदान करने के लिये उन्हें सम्मानित किया गया। डा0 लुबना खान ने बताया कि कोरोना महामारी में संस्थाओ द्वारा काफी सहयोग मिया है जिनका हम सब शुक्रगुजार है। इसके साथ ही उन्होंने वरिष्ठि चिकित्सको का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके मार्ग दर्षन तथा उनकी कड़ी मेहनत से हम मरीजो का इलाज और उनको पडने वाली रक्त की आवष्यकताओ को पूर्ण करने में सक्षम हुए है। सम्मान कार्यक्रम के दौरान अवसर पर मुख्य रूप से मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डा0 आर.बी.कमल, प्रमुख अधीक्षक ला0लारा0 हैलट डा0 रिचा गिरी, विभागध्यक्ष पैथालाॅजी डा0 महेन्द्र सिंह, विभागध्यक्ष ट्रान्सफ्यूजन मेडिसन विभाग डा0 लुबना खान, डा0 जगजीवन, राम त्यागी, डा0 अर्पणा सिंह, डा0 नम्रता सिंह, ट्रान्सफ्यूजन मेडिसन विभाग डा0 मनीष सिंह समेत ब्लड बैंक के कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: बेडरूम में प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी, विरोध करने पर पति को चाकू और सरिया से पीटा; गला दबाने की कोशिश

NINE ONE TIMES नौबस्ता में 'वो' के चक्कर में उजाड़ा सुहाग: पति पर जानलेवा हमला कर प्रेमी संग फरार हुई बीवी; पुलिस ने दर्ज की FIR ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages