विशाखापट्टनम कोर्ट में हड़कंप: वकील पर धोखाधड़ी का आरोप लगा महिला ने निकाला ब्लेड, कोर्ट रूम में ही खुदकुशी की कोशिश - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

29/04/2026

विशाखापट्टनम कोर्ट में हड़कंप: वकील पर धोखाधड़ी का आरोप लगा महिला ने निकाला ब्लेड, कोर्ट रूम में ही खुदकुशी की कोशिश

NINE ONE TIMES

सिविल केस के नाम पर पैसे हड़पने का आरोप; न्याय न मिलने पर महिला ने जज के सामने उठाया खौफनाक कदम

विशाखापट्टनम-कोर्ट-रूम-वीडियो-महिला-ब्लेड-91times


विशाखापट्टनम। न्याय के मंदिर कहे जाने वाले कोर्ट रूम से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने पूरे कानूनी जगत को हिला कर रख दिया है। विशाखापट्टनम के जिला महिला न्यायालय में एक महिला ने जज के सामने ही ब्लेड से खुद को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि उसके अपने ही वकील ने उसे न्याय दिलाने के बजाय उसके साथ धोखाधड़ी की और उसके पैसे हड़प लिए।


क्या है पूरी घटना?

अक्कैयापालेम की रहने वाली लक्ष्मी 27 अप्रैल 2026 को अपनी आपबीती सुनाने कोर्ट पहुँची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लक्ष्मी अचानक चिल्लाने लगी और उसने अपने पास छिपाकर रखा ब्लेड निकाल लिया। उसने कोर्ट रूम में ही खुद को खत्म करने की धमकी दी। इस दौरान कोर्ट में मौजूद वकील और कर्मचारी सन्न रह गए।

वकील पर लगाए गंभीर आरोप

लक्ष्मी ने चीखते हुए वकील सत्यनारायण मूर्ति पर आरोप लगाया कि उसने एक सिविल केस को सुलझाने के नाम पर उससे मोटी रकम ली थी। लेकिन पैसे लेने के बाद वकील ने न तो केस पर कोई काम किया और न ही उसे कोई राहत दिलाई। लक्ष्मी का आरोप है कि वकील ने उसके भरोसे का फायदा उठाकर उसके साथ गलत किया, जिससे तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages