निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष पुनरीक्षण कार्य संपन्न, 51 हजार से अधिक नए मतदाता जुड़े; जानें अपनी विधानसभा का पूरा समीकरण
VOTER LIST 2026
मतदाता सूची के मुख्य आंकड़े:
- कुल मतदाता: 11,83,604 (पुरुष: 6,55,200 | महिला: 5,28,376 | थर्ड जेंडर: 28)
- नए वोटर्स: पुनरीक्षण के दौरान 51,384 नए मतदाता सूची में शामिल किए गए।
- नाम कटे: डुप्लीकेट, मृतक और शिफ्टेड होने के कारण 2,03,957 नाम पृथक किए गए।
- पारदर्शिता: मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को मतदाता सूची की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी सौंपी गई।
VOTER LIST 2026 मतदाता सूची के मुख्य आंकड़े:
- कुल मतदाता: 11,83,604 (पुरुष: 6,55,200 | महिला: 5,28,376 | थर्ड जेंडर: 28)
- नए वोटर्स: पुनरीक्षण के दौरान 51,384 नए मतदाता सूची में शामिल किए गए।
- नाम कटे: डुप्लीकेट, मृतक और शिफ्टेड होने के कारण 2,03,957 नाम पृथक किए गए।
- पारदर्शिता: मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को मतदाता सूची की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी सौंपी गई।
कानपुर देहात। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया।
वोटर्स की संख्या में हुआ बड़ा बदलाव
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान डेटा को पूरी तरह शुद्ध किया गया है। विशेष पुनरीक्षण (SIR) से पूर्व जनपद में कुल 13,36,177 मतदाता थे। सघन जांच के दौरान 2,03,957 मतदाताओं के नाम डुप्लीकेट, मृतक या शिफ्टेड होने के कारण सूची से हटाए गए। वहीं, अभियान के दौरान 27,421 पुरुष और 23,963 महिलाओं सहित कुल 51,384 नए मतदाता जोड़े गए हैं। अब जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या 11,83,604 हो गई है।
अधिकारियों और बीएलओ की रही कड़ी मेहनत
इस सूची को अंतिम रूप देने के लिए जनपद की 4 विधानसभाओं के 1666 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और 171 सुपरवाइजरों ने घर-घर जाकर सत्यापन किया। 4 ईआरओ (ERO) और 174 एईआरओ (AERO) के माध्यम से दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक मतदाता के प्रपत्रों की ऑनलाइन ऐप के माध्यम से बारीकी से जांच की गई है।
राजनैतिक दलों को सौंपी गई सूची
बैठक में मौजूद भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों को नियम-22(ग) के तहत मतदाता सूची की दो प्रतियां (हार्ड और सॉफ्ट कॉपी) निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। यह सूची अगले एक सप्ताह तक जिला निर्वाचन कार्यालय और सभी मतदेय स्थलों पर जनसामान्य के निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। नागरिक निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपना नाम चेक कर सकते हैं।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment