मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में श्रमिक एवं कामगार को योजनाओं से जोड़ने पर हुयी चर्चा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

05/07/2020

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में श्रमिक एवं कामगार को योजनाओं से जोड़ने पर हुयी चर्चा







लखनऊः 04 जुलाई 2020,   मुख्य विकास अधिकारी श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में  विकास  भवन स्थित सभागार में उ0प्र0 श्रमिक एवं कामगार(रोजगार एवं सेवायोजन) आयोग की जनपद स्तरीय बैठक सम्पन्न हुयी। उक्त बैठक में प्रवासी तथा निवासी श्रमिकों और कामगारों को रोजगार और स्वतःरोजगार  की विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ने पर चर्चा हुयी सेवायोजन विभाग के पोर्टल sewayojan.up.nic.in  पर उपलब्ध प्रवासी तथा निवासी श्रमिकों के डाटा पर विभिन्न विभागों द्वारा उनकी योजनाओं से लाभान्वित अभ्यर्थियों का अंकन करने हेतु विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये।

मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न शैक्षिणिक संस्थानो आई0टी0आई0 तथा कौशल विकास के उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं का अनिवार्य रूप से सेवायोजन के पोर्टल पर पंजीयन कराने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 तथा समन्वयक कौशल विकास मिशन को निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी निर्देश दिया कि पूर्व में गठित रोजगार सृजन समिति को इस समिति के साथ समायोजित किया जाये।

 बैठक में उपायुक्त उद्योग, सहजिला विद्यालय निरिक्षक, अपर मुख्य अधिकारी ,श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, श्री लक्ष्मी कान्त नाग, जिला कृषि अधिकारी, श्री ओ0पी0 मिश्रा, उप कृषि निदेशक, श्री सी0पी0 श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,डा0 टी0एस0 यादव, जिला उद्यान अधिकारी श्री मीना मौर्या, एल0डी0एम0, श्री विनोद मिश्रा, कौशल विकास मिशन से श्री संजीव कुमार, आई0टी0आई0 के श्री एम0ए0 खान उपस्थित रहें कार्यक्रम का संचालन जिला रोजगार सहायता अधिकारी श्रीमती शशि तिवारी द्वारा किया गया।


 

 



 



No comments:

Post a Comment

Featured Post

कानपुर सुसाइड: "पापा जीते, मैं हारा"... 5वीं मंजिल से कूदने से पहले वकील का दर्दनाक लेटर; 'परवरिश' या 'प्रताड़ना'?

NINE ONE TIMES बच्चों को उतना टॉर्चर करें, जितना बर्दाश्त हो"— मरने से पहले प्रियांशु ने माता-पिता के नाम छोड़ा रुला देने वाला संदेश ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages