12 रुपये प्रति लीटर बांटा पेट्रोल
कानपुर। देश में डीजल पेट्रोल के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मार्तोलिया द्वारा 1 दिन के लिए जनमानस पेट्रोल अनुदान योजना चलाई गई जिसके द्वारा ₹12 प्रति लीटर पेट्रोल उपलब्ध कराया गया इस अवसर पर विजय सिंह मार्तोलिया ने बताया कि कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देशन पर जनमानस पेट्रोल अनुदान योजना भाजपा सरकार के विरोध में चलाई गई उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल डीजल के दाम गिरने के बाद भी देश में प्रतिदिन पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं जो जनता के साथ सरासर धोखा है उन्होंने बताया कि इस वैश्विक महामारी के समय भी भाजपा राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है और चुनावी प्रचार और चुनाव की तैयारियों में लगी है जबकि कांग्रेसी जनता के हित के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजीव द्विवेदी नरेंद्र चंचल कुशवाहा तुफैल अहमद अनुराग पाल सुजीत यादव राकेश शुक्ला राजू श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment