युवती ने दूल्हा बने युवक के साथ अपनी शादी होने की तस्वीर तथा मोबाइल पर दिखाया युवक का मैसेज
घटना की जानकारी के बाद दुल्हन के परिजनों ने विवाद से किया इंकार
कानपुर, दूल्हा की बारात घर से निकलने के लिए तैयार थी कि तभी एक युवती ने आने से हडकंप मच गया। युवती ने दूल्हे के घर के बाहर जमकर हंगामा काटा और दूल्हे को अपना पति बताने लगी। दूल्हे के घर वाले कुछ समझ पाते इससे पहले ही युवती ने पुलिस को काॅल कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस से युवती ने दूल्हे के साथ अपनी शादी की तस्वीर तथा उसके द्वारा मोबाइल पर भेजे गये मैसेज दिखाये, जिसके बाद पुलिस दोनो को थाने ले गयी।
मामला कानपुर देहात के लाजी पुरवा गांव का है जहां का रहने वाला एक युवक जो सीआरपीएफ श्रीनगर में तैनात है, उसका विवाह पुखरायां निवासी युवती से तय हुआ था। बारात जानी थी और घर पर रस्में चल रही थी, लोग खुश थे और खुशी का महौल था कि तभी शिवराजपुर की रहने वाली एक युवती वहां पहुंच गयी और दूल्हे को अपना पति बताकर हंगामा करने लगी। उसने पुलिस को बुलाकर दूल्हे के साथ अपनी शादी की तस्वीरे दिखाई और मोबाइल पर भेजे गये मैसेज दिखाये। पुलिस पूरी बात समझते हुए दोनो को थाने ले गयी। वहीं जब दुल्हन के परिजनो को घटना की जानकारी हुई तो उन्होने विवाह से मना कर दिया। एसएसाआई विष्णुकांत तिवारी ने कहा कि युवती ने दूल्हे के साथ अपनी शादी की बात कही है तथा तस्वीर भी दिखायी है, मामले की जांच की जा रही है।

No comments:
Post a Comment