प्रदेश में 25 करोड़ पौधे होने हैं रोपित
कानपुर। जिले में 35 लाख 29 हजार पौधे रोपित किए जाने हैंजिसके क्रम में 16 लाख पौधरोपण नोडल विभाग वन विभाग को लगाने हैं तथा शेष पौधरोपण अन्य विभागों के माध्यम से लगाया जा रहा है ।जिसके लिए सभी विभागों को लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए थे और सभी विभागों को पौधे उपलब्ध करा दिए गए थे ।इस हेतु नगर निगम को दिये गए लक्ष्य 40 हजार पौधरोपण जिसे उन्हें अपने क्षेत्र अंतर्गत लगाने थे लक्ष्य की पूर्ति के लिए नगर निगम सीमा अंतर्गत ग्राम किशनपुर में मंत्री सतीश महाना, महापौर प्रमिला पाण्डे, जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने पौधरोपण किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ग्रीन पार्क पहुचे जहां उन्होंने फुटबॉल स्टेडियम में पौधरोपण किया। डॉ0 आर0पी0 सिंह निदेशक खेलकूद एवं युवा कल्याण ने भी ग्रीन पार्क के फुटबॉल स्टेडियम पौधरोपण किया। इसके अलावाजिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्म देव राम तिवारी ने सेन पूरब पारा बिधनू में पीपल ,बरगद तथा पाकड़ के पेड़ लगायें। उन्होंने ग्रामीणों से भी पौधरोपण कराया । कार्यक्रम में गुड़िया, मुन्ना, रश्मि ,चाँदनी , मीरा से पौधरोपण करावाया।ये सभी बच्चे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रहे है।जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों से भी पौधरोपण करवाया।उन्होंने ग्रामीणों और बच्चों से कहा कि जो पौधरोपण आज अपने किये है इनकी सुरक्षा भी आपको करनी है।उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि उनकी सुरक्षा करने की जिम्मेदारी आपकी है उन्हें बच्चों की ही तरह देख रेख करनी है।ये पौधे हमारी धरती को हरा भरा रखेंगे । कार्यक्रम में डॉ0 आर0 पी0 सिंह निदेशक खेल कूद एवं युवा कल्याण, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह, जिला वन अधिकारी अरविंद, केडीए सचिव आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment