जलकल सचिव रामबाबू राजपूत बने कार्यवाहक महाप्रबंधक - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

02/06/2020

जलकल सचिव रामबाबू राजपूत बने कार्यवाहक महाप्रबंधक


कानपुर। 31 मई  को जलकल विभाग के महाप्रबंधक संजय सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के तत्पश्चात जलकल विभाग के सचिव रामबाबू राजपूत को कार्यवाहक महाप्रबंधक नियुक्त किया गया रामबाबू राजपूत ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है इस समय देश में लॉक डाउन की स्थिति है और जलकल विभाग महानगर के अत्यंत महत्वपूर्ण विभागों में एक है वर्तमान महाप्रबंधक के सेवानिवृत्त होने के बाद विभाग और पद की महत्वता को देखते हुए प्रशासन द्वारा महाप्रबंधक के पद पर किसी की नियुक्ति होने तक विभाग के सचिव  रामबाबू राजपूत को महाप्रबंधक के पद पर तैनात कर दिया गया  रामबाबू राजपूत महाप्रबंधक के पद पर स्थाई नियुक्ति होने तक कार्यवाहक के रूप में कार्य करेंगे इस अवसर पर जलकल विभाग के कर्मचारियों ने बताया शासन के आदेश द्वारा सचिव को कार्यवाहक महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है सचिव रामबाबू राजपूत विभाग के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं इसलिए कार्यों के क्रियान्वयन में कोई परेशानी नहीं आएगी।

v

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages