पेयजल योजनाएं पूरी ना होने पर विधायक का धरना जारी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

19/06/2020

पेयजल योजनाएं पूरी ना होने पर विधायक का धरना जारी


कानपुर।हालसी रोड पा नी की टंकी के पास चल रहे धरने के आज चौथे रोज आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने नींद में सोय हुए अधिकारी एवं संवेदनहीन सरकार को जगाने के लिए  चौथे दिन भी धरना जारी रख  अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान अमिताभ बाजपेई ने कहा कि अगर जब तक हमारी बात नही सुनी जाएगी तो हम धरने पर बैठे रहंगे क्योंकि सबसे पहले हमारे लिए जनता है,और अगर उसका ही काम न करा पाए तो बड़ी शर्म की बात है,इसलिये हम मुख्यमंत्री से उम्मीद  करते है,की पानी की समस्या का जल्दी निस्तारण करे,  धरने के चौथे दिन नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह भी धरने में पहुंचे और उन्होंने विधायक के कदम को सही बताते हुए कहा की जनता की पेयजल की समस्या का तुरंत निराकरण होना चाहिए जब तक सरकार समस्या का निदान नहीं करती है तब तक हम विधायक के साथ धरना जारी रखेंगे आज धरने का चौथा दिन है  ना प्रशासन का कोई अधिकारी आया है,ना सरकार ने संज्ञान लिया। जबतक पेयजल आपूर्ति समस्या दूर नहीं होगी धरना जारी रहेगा। साथ में पार्षद अभिषेक गुप्ता मोनू, अमित मेहरोत्रा बबलू, अनुज गुप्ता, मो. सारिया, सुशील तिवारी मौजूद रहे।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages