कम सैंपल जांच पर नाराजगी व्यक्त की - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

08/06/2020

कम सैंपल जांच पर नाराजगी व्यक्त की


कानपुर। गत 3 दिनों में कम सैंपल लिए जाने पर पर मंडलायुक्त डॉ सुधीर बोबडे  ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि 08 जून से हैलट में तीसरी जांच मशीन शुरू हो जाने से नियमित रूप से प्रतिदिन 900 सैम्पल की जांच हो सकेगी।इसलिए यह निर्देश मंडलायुक्त  ने कोविद 19 की समीक्षा बैठक में दिए। यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। मंडलायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि गत 03 दिवसों में आये सभी धनात्मक रोगियों की उम्र वॉर व अन्य बीमारियों की गम्भीरता के अनुसार वर्गीकृत कर एल1, एल2, एल3 अस्पतालों में भर्ती कराया जाय । समीक्षा में पाया गया कि एलएलआर में भर्ती कुल मरीजों में से 06 ICU में व 01 मरीज वेंटीलेटर पर है।

    मंडलायुक्त ने सीएमओ डॉ एके शुक्ल को निर्देशित करते हुए कहा कि एलएलआर में आवश्यकता के अनुसार ग्लूकोमीटर भिजवाएं जाय।कांशीराम अस्पताल में ऑक्सीमीटर 15 उपलबध कराएं जाय। कांशीराम अस्पताल के एनेस्थीसिया के डॉक्टर को समुचित प्रशिक्षण कराकर इंक्यूबेड करना बता दिया जाय। गत 03 दिवसों में पाए गए सभी धनात्मक रोगियों के हाई रिस्क कांटेक्ट वाले लोगों का प्राथमिकता पर सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा जाय। पूरी मशीनरी /ड्यूटी में लगे कार्मिक तन्मयता से कार्य करें यह निर्देश मंडलायुक्त द्वारा दिये गए।

डीआईजी अनंत देव ने बताया कि जनपद में कुल 29 हॉट स्पॉट क्षेत्र चिन्हित हैं। बैठक में जिलाधिकारी डॉ ब्रह्म देव राम तिवारी , नगर आयुक्त  अक्षय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

मैदान पर गदर: भारत-ए की हार के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को मारा धक्का; अंपायरों से भिड़े कप्तान तिलक वर्मा

NINE ONE TIMES दांबुला में सुपर ओवर का हाई-वोल्टेज ड्रामा: नो-बॉल पर हुआ बवाल; सूर्यांश शेडगे (72) और विप्रज निगम (51) की मेहनत पर फिरा पानी...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages