महाराजपुर पुलिस और स्वाट टीम को मिली बड़ी सफलता - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/06/2020

महाराजपुर पुलिस और स्वाट टीम को मिली बड़ी सफलता


कानपुर।महाराजपुर पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में तो शातिर अपराधी बीती रात पुलिस के हत्थे चढ़ गए इनके साथ एक नाबालिग भी पकड़ा गया जानकारी के मुताबिक स्वाट टीम को इनपुट मिला था कि महाराजपुर के कुलगांव मोड़ के पास शातिर लुटेरा अपने गिरोह के दो अन्य के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है इसके बाद महाराजपुर पुलिस और स्वाट टीम के सदस्यों ने सूचना के आधार पर बदमाशों को घेर लिया इस बीच एक शातिर ने देसी कट्टे से पुलिस टीम  पर फायरिंग  कर दिया लेकिन पुलिस टीम 

 ने बचाव करते हुए चकेरी के चिश्ती नगर निवासी चांद बादशाह उसके साथ ही  चकेरी सनिगवां से समीर और एक अन्य अपराधी को दबोच लिया पकड़े गए अपराधियों के पास पूर्व में  चकेरी से की गई चोरी में  ₹10 हजार नगदी के अलावा 02 अदद 315 बोर के देसी तमंचे जिंदा कारतुस खोखा और चाकू भी बरामद हुआ फिलहाल पुलिस ने दोनों अपराधियों पर जरूरी कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर ली जबकि तीसरे नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा|



 



No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages