रिटायर्ड शिक्षक के घर लाखो की चोरी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

20/06/2020

रिटायर्ड शिक्षक के घर लाखो की चोरी









दुस्साहसी चोरों ने घनी आबादी के बीच दिया घटना को अंजाम।


घाटमपुर। भीतरगाँँव थाना क्षेत्र में शातिर चोर थाना पुलिस के लिए सरदर्द है।घूम घूम कर क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम दे पुलिस के लिए चुनौती बने हुए है।आयेदिन होने वाली चोरियों से अब लोगो की नींद हराम है।मामला है साढ़ क्षेत्र के बरईगढ़ कस्बे का जहा रिटायर्ड प्रधानाध्यापक इंद्रजीत सिंह देर रात खाकर परिवार सहित बाहर लेटे थे जबकि बेटा सुनीत सिंह अपनी बेटियों के साथ कमरे में लेटा था।देर रात लगभग सवा एक बजे उसकी नींद खुली थी तब तक सब ठीक था।सुबह जब इंद्रजीत उठे तो उन्हें मुख्य दरवाजे का कुंडा टूटा दिखा तो उन्होंने बेटे को आवाज लगाई।औऱ जब अंदर गए तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।अलमारी में रखे सारे जेवरात व नगदी गायब थी।तथा जिस कमरे में सुनीत लेटा था उसके दरवाजे भी बाहर से बंद थे।पीड़ित ने पुलिस सहायता के लिए 112 न. मिलाया जिस पर पहुंची पुलिस ने थाना साढ़ में तहरीर देने की बात कह चली गयी।घटना के घंटो बाद पहुंचे साढ़ एसओ देवेंद्र रावत ने फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर घटना का बारीकी से निरीक्षण किया और जल्द ही चोरो का पता लगाने का आश्वासन दिया।घर के अंदर कई जगह चोरो के चहलकदमी के स्पष्ट निशान थे।चोरी में प्रयुक्त पेंचकस व प्लास मौके पर छोड़ गए थे चोर।


 

 



 



 


 



 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages