कोरोना संदेह होने पर घर के बाहर पडा रहा 24 घंटे अधेड का शव - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

24/06/2020

कोरोना संदेह होने पर घर के बाहर पडा रहा 24 घंटे अधेड का शव

प्रशासन ने नही ली सुध तो वहीं सीएमओ ने भी अपना झाला पल्ला, बताया यह है पुलिस की जिम्मेदारी



कानपुर नगर, जहां सरकार कोरोना को लेकर संजीदा है तो वहीं सरकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस माहामरी के दौरान किस प्रकार से कार्य कर रहे है इसका एक मामला सामने आया है। थाना बिधून क्षेत्र में सोमवार को एक अडेड की मौत हो जाती है वहीं 24 घंटे उसका शव उसके घर के बाहर इस लिए पडा रहता है कि कहीं उसे कोरोना न हो, वहीं सूचना पर न तो पुलिस पहुंचती है और न ही अन्य विभाग के लोग। यहां तक सीएमओ ने भी इसे पुलिस की जिम्मेदारी बताते हुए अपना पल्ला झाड लिया। परिजनो ने किसी प्रकार शव को पाॅलीथीन में लपेट बर्फ पर रखा।
          जानकारी के अनुसार थाना बिधनू के पहाडपुर के रहने वाले 50 वर्षीय ओमी जो अविवाहित थे उन्हे कई दिनो से बुखार था और खांसी आ रही थी। घरवाले बताते है कि सोमवार को  उनकी मौत हो गयी। इसकी सूचना जब पुलिस व 108 पर की गयी तो मौैके पर पहुंचे पुलिसकर्मी इस वजह से लोैट गये कि मृतक कोरोना संदिग्ध बताया गया। वहीं मृतक के चचेरे भाई विनीत ने बताया कि डीएम को फोन किया तो उन्होने सीएमओ का नम्बर दिया, सीएमओ ने कहा जो मन हो वह करो, यहां कोई टीम व एंबुलेंस नही है, यह काम पुलिस का है। वहीं परिजनो ने किसी प्रकार पाॅलीथीन में लपेट कर शव को बर्फ पर रखवाया। 24 घंटे बाद भी किसी प्रकार की कोई सेवा उनतक नही पहुंची। परिजनों का कहना है कि वह मुख्यमंत्री से इस बात की शिकायत करेंगे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages