कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/06/2020

कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान


कानपुर फोटोग्राफिक एसोसिएशन ने कारगिल पार्क में समाज के चौथे स्तम्भ फ़ोटो जर्नलिस्ट को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर  एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु नारायण दीक्षित ने कहा कि फ़ोटो जर्नलिस्ट अपनी जान की परवाह न करते हुए दुर्लभ फ़ोटो खिंचता है। और वह हमेशा कैमरे के पीछे ही रहता है। कोरोना वायरस में जब पूरे देश मे लॉक डाउन चल रहा था। कोई डर के कारण घर से नहीं निकल रहा था। ऐसे कठिन समय में घर के बाहर रेड जोन में जा कर समाचार पत्रों के लिए फ़ोटो कवरेज करना जिससें हम लोगों को सुबह चाय के साथ अखबार पढ़ने को मिले। शहर प्रमुख समाचार पत्रों के फोटोजर्नलिस्ट को कोरोना योद्धा सम्मानपत्र और गुलाब का फूल दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से  विष्णु नारायण दीक्षित, संदीप निगम, संजीव सिन्हा, गोपाल दीक्षित, सौरभ मिश्र, गुड्डू यादव और आलोक त्रिपाठी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages