यूनियनों की हड़ताल बैलेट द्वारा समर्थन जुटाने की कवायद - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

17/06/2020

यूनियनों की हड़ताल बैलेट द्वारा समर्थन जुटाने की कवायद


कानपुर। केंद्र सरकार द्वारा  आयुध निर्माणियों के निगमीकरण की घोषणा के बाद  रक्षा संस्थानों से जुड़े हुये तीनो महासंघों (बीपीएमएस, आईएनडीडब्लू, एआईडीएफ) के कर्मचारी नेताओ के कान खड़े हो गये, लेकिन देश की वर्तमान परिस्थितियों ने(कोविद 19 ) सरकार के खिलाफ किये जाने वाले संघर्ष को विराम लगा दिया, सरकार ने भी धारा 144 एवम एस्मा का डर दिखकर जोर का झटका धीरे से दे दिया, फिर भी कर्मचारी नेताओ ने संयुक्त मोर्चा बनाकर संघर्स का एलान करने का निर्णय लिया, ऑर्डनेन्स फैक्ट्री एम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष अजय पाल सिंह ने कहा कि सरकार की दमन कारी नीतियों के खिलाफ हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे, कर्मचारी ये तय करेंगे कि हड़ताल होनी चाहिये कि नही, उसी संदर्भ में आज हड़ताल बैलेट लिया गया, हड़ताल के पक्ष में 90% कर्मचारियों ने अपना मत प्रदान किया, हड़ताल बैलेट लेते समय  राधेश्याम सिंह, अजय पाल सिंह, वेदमणि त्रिपाठी, दीपक उपाध्याय, दीना नाथ शर्मा, पंकज यादव, कमलेश पांडेय, सुनील कुमार आदि कर्मचारी नेता उपस्थित थे ।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages