कानपुर। अखिल भारतीय कुंभकार महासंघ के युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोज प्रजापति राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामकिशन प्रजापति व इंजीनियर वी के प्रजापति जी ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को कुम्हार प्रजापति समाज को आर्थिक पैकेज देने के संदर्भ में पत्रक द्वारा सूचित किया है ।
पत्र में बताया कि कुम्हार प्रजापति समाज के लोग मिट्टी के बर्तन बना के अपने परिवारों का पालन पोषण करते हैं कोरोना वायरस महामारी के कारण जब से लॉकडाउन हुआ है तब से यह ना तो मिट्टी के बर्तन बना पाए है और ना ही बेच पाए है जबकि भीषण गर्मी मार्च,अप्रैल,मई,जून,जुलाई में यह अपने मिट्टी के बर्तन बेचकर अपने परिवारों का वर्ष भर की सभी आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था करते है एवं समाज के कई लोग छोटा मोटा काम करके मजदूरी करके अपने परिवारों का पालन -पोषण करते है आज वह सब बेरोजगार हो गए है। उनके सामने भूखे मरने की नौबत आ गयी है ।

No comments:
Post a Comment