स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सेल फिर से बहाल की रेडचीफ ने - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

11/06/2020

स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सेल फिर से बहाल की रेडचीफ ने


कानपुर। रेडचीफ के वितरकों और रिटेलरों के मामले में, उन लोगों ने भी स्थानीय प्राधिकारियों से अनुमति लेकर खोलना शुरू कर दिया है, और आने वाले सप्ताहों में हमें उम्मीद है  और अधिक स्टोर्स खुलने के साथ गतिविधियों में तेजी आएगी।  इसके अलावा, ग्राहकों की पूछताछ का समाधान करने और स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्दिष्ट मानकों के अनुसार हमारे नए सुरक्षा उपायों के बारे में ग्राहकों का मार्गदर्शन करने के लिए सी आर एम टीम भरपूर प्रयास कर रही है। वे हमारे कर्मचारियों और ग्राहकों की सर्वोत्तम भलाई के लिए इन सलाहों के बारे में सूचित करना सुनिश्चित कर रहे हैं क्योंकि सुरक्षा हमारी सर्वोपरि प्राथमिकता है।

स्टाफ और स्टोर कर्मचारियों के लिए किए गए उपाय मास्क और दस्ताने पहनने के लिए अनिवार्य दिशानिर्देश हमने संपर्क में आने वाली सतहों जैसे कि दरवाजों के हैंडल, मेजें, कुर्सियां, कैश काउंटर, कम्प्यूटर पार्ट्‌स आदि को सैनिटाइज किया है और प्रदर्शित उत्पादों को ज़रूरत के अनुसार हर घंटे सैनिटाइज किया जाएगा।

 हमारा स्टाफ रोजाना ताज़े और समुचित साफ किए हुए मास्क उपयोग करता है। हम स्टोर में आने वाले प्रत्येक ग्राहक के हाथों को प्रवेश पर ही सैनिटाइज करते हैं।स्टॉक का प्रत्येक नया कार्टन सैनिटाइज किया जाता है।

हमारा स्टाफ, उनके और ग्राहकों के बीच 6 फीट की दूरी रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करता है।स्टाफ को दुकान में तम्बाकू या पान मसाला खाने की इजाजत नहीं है। स्टाफ, आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग करता है और हमारे ग्राहकों को भी यही सलाह दी जाती है।

उपभोक्ताओं के लिए सलाह:

  बिना फेसमास्क वाले ग्राहकों को स्टोर में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। खरीदारी के दौरान उनको सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए बताया जाता है।

उनको स्टोर में तम्बाकू का उपयोग करने की मनाही की जाती है।  हम ग्राहकों को सलाह देते हैं कि वे जूतों को न छुएं और दुकान के स्टाफ से सहायता के लिए कहें। ग्राहकों को कैशलेस भुगतान विधियां अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। पूर्वसावधानी वाले उपाय के रूप में, हम ग्राहकों से उपयोग किए गए उत्पाद वापस स्वीकार नहीं करते हैं।।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages