टिड्डी दल आगमन की सम्भावना को देखते हुए शासन द्वारा एलर्ट घोषित - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/06/2020

टिड्डी दल आगमन की सम्भावना को देखते हुए शासन द्वारा एलर्ट घोषित


 पंचायत स्तर पर समस्त विभागीय कार्मिकों को क्रियाशील रहने के निर्देश दिये गये है- आशीष

कानपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया है कि जनपद में तथा सीमावर्ती जिलों में टिड्डी दल के पहुॅचने की कोई सूचना नहीं है परन्तु टिड्डी दल आगमन की सम्भावना को देखते हुए मध्य प्रदेश से जुडे जनपद झाॅसी, ललितपुर, चित्रकूट, जालौन आदि जिलों में शासन द्वारा एलर्ट घोषित किया गया है। टिड्डी दल के आगमन की सम्भावना को देखते हुए प्रर्याप्त रसायनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। सिंह ने बताया है कि जिलाधिकारी डा0ब्रह्मदेव राम तिवारी के निर्देशानुसार जनपद स्तर/विकासखण्ड स्तर/न्याय पंचायत स्तर पर समस्त विभागीय कार्मिकों को क्रियाशील रहने के निर्देश दिये गये है तथा टीम में शामिल समस्त कार्मिकों को 24 घण्टें मोबाइल क्रियाशील रखने के निर्देश दिये गये है। जिससे कि टिड्डी दल की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सक्रिय रूप से कार्यवाही की जा सके। उन्होंने बताया है कि टिड्डी दल के आक्रमण की दशा में एक साथ एकत्र होकर टीन के डिब्बे, थालियाॅ आदि बजाते हुए शोर मचाये ताकि टिड्डी दल को उस स्थान से भगाया जा सके। टिड्डी दल के रात्रि प्रवास की दशा में ट्रैक्टर माउन्टेड स्पे्रयर, पावर स्पे्रयर आदि से संस्तुत रसायनों का छिड़काव कराये। मैलाथियान 96 प्रतिशत ईसी का छिडकाव करे। क्लोरोपायरीफाॅस 20 प्रतिशत ईसी, लैम्डासायलोथ्रिन 5 प्रतिशत ईसी तथा फिप्रोनिल 5 प्रतिशत ईसी की रात्रि से सूर्योदय तक गहन छिड़काव की संस्तुति की गई है, ताकि टिड्डी दल को उसके प्रवास के ठिकानों पर ही नियन्त्रित/समाप्त किया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages