संस्था ने जिलाधिकारी को भेंट किया 25 सौ मॉस्क और 25 लीटर सेनिटाइजर - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/06/2020

संस्था ने जिलाधिकारी को भेंट किया 25 सौ मॉस्क और 25 लीटर सेनिटाइजर

 



जिलाधिकारी ने की अपील, जरुरतमंदों के लिए आगे आएं शहरवासी


कानपुर। कोरोना महामारी का कानपुर नगर में संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के चलते अभी भी कानपुर रेड जोन एरिया में है और प्रशासन को स्वास्थ्य संबंधी उपकरण की बराबर जरुरत पड़ रही है। इसी को देखते हुए उद्योगपति से लेकर संस्था के लोग प्रशासन को बराबर कोरोना सुरक्षा के उपकरण उपलब्ध करा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्री संस्था ने 2500 मास्क तथा 25 लीटर सैनेटाइजेशन जिलाधिकारी को भेंट किया।

कोविड-19 महामारी से लगातार लोगों को जागरुक करते हुए समाज सेवा का कार्य कानपुर इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्री संस्था द्वारा किया जा रहा है। जिसके क्रम में रविवार को इनरव्हील कानपुर की अध्यक्ष सिम्मी मदान, सचिव ऋतु महेश्वरी, रश्मि कपूर तथा वंदना मालनी ने प्रथम पंक्ति में खड़े कोरोना फाइटर्स डाक्टरों की सुरक्षा के लिए 2500 मास्क तथा 25 लीटर सैनेटाइजेशन जिलाधिकारी डा. ब्रह्मदेव राम तिवारी को भेंट किया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान स्थिति में सभी लोगों को इस बात को ध्यान में रखना है कि उन्हें अपना दैनिक कार्य करते हुए लोगों से सोशल डिस्टिसिंग रखते हुए कार्य करना है, क्योंकि कोरोना की वैक्सीन सोशल डिस्टेंसिंग ही है। बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति अपने घरों से न निकले, यह नियम आपके परिवार और समाज के लिए हितकर है। इसके साथ ही अपील की गयी कि जरुरमंदों के लिए शहरवासी आगे आयें और उनकी मदद करें।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages