कोरोना से ढाल पुलिसकर्मियों का उ.प्र. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने किया सम्मान - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

15/06/2020

कोरोना से ढाल पुलिसकर्मियों का उ.प्र. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने किया सम्मान


कानपुर।उ.प्र. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, कानपुर ने निर्णय लिया था कि वो कोरोना से आमजन की ढाल पुलिसकर्मियों का सम्मान करेंगे. यूनियन के द्वारा रविवार को इसकी शुरुआत सीसामाऊ थाने से की गई. यूनियन के कानपुर नगर अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, महामंत्री संजय सक्सेना व कानपुर देहात अध्यक्ष अंकुर गुप्ता ने सीसामऊ थाना प्रभारी डॉ. महेश्ववीर सिंह को यूनियन की ओर से योद्धा कोविड-19 वीरता प्रमाणपत्र दिया गया. उन्होंने सीओ त्रिपुरारी पाण्डेय की ओर से भी प्रमाणपत्र स्वीकार किया. इसके अतिरिक्त यूनियन ने एसआई पवन कुमार, कृपा शंकर, विजय प्रताप, प्रवीण त्रिपाठी, यदुवीर सिंह के साथ ही रविन्द्र कुमार, अशोक कुमार, यासीन खान, प्रदीप सिंह चौहान, राजकुमार व रूबी कुमारी को प्रमाण पत्र दिए गए।नगर अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने कहा कि पुलिस वाले जब अपनी ड्यूटी कर रहे होते हैं, तो उन्हें नहीं पता होता कि सामने वाला कोरोना संक्रमित हो सकता है. इसके आलावा कई पुलिसकर्मियों की ड्यूटी ही कोरोना के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगाई जाती है, जहां वे कई घंटों तक लगातार तैनात रहते हैं, इसलिए हम पत्रकार उन्हें सच्चा कोरोना योद्धा मानते हैं. नगर महामंत्री संजय सक्सेना ने बताया कि नगर के सभी थानों में जाकर वहां के प्रमुख पुलिस अधिकारीयों को ये प्रमाण पत्र दिए जायेंगे. यह प्रमाण पत्र वितरण का प्रथम चरण है. हमारी योजना कोरोनाकाल में विशेष योगदान देने वाले सभी प्रमुख लोगों को सम्मानित करने की है. नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी सारांश कनौजिया ने बताया कि पहले योजना एक विशाल आयोजन करके सभी को सम्मानित करने की थी, किन्तु जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण और अनलॉक 1 के नियमों को देखते हुए निर्णय लिया गया कि हर थाने जाकर ही।                                                  5- स्वयं की सतर्कता  ही कोरोना से दिला सकती है मुक्ति


No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages