पेयजल आपूर्ति के लीकेज मरम्मत कार्य निरीक्षण कर डीएम ने सुचारू आपूर्ति के दिये निर्देश। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

26/06/2020

पेयजल आपूर्ति के लीकेज मरम्मत कार्य निरीक्षण कर डीएम ने सुचारू आपूर्ति के दिये निर्देश।


कानपुर। शहर में पेयजल सप्लाई हेतु बिछाई गई पाइपलाइन की टेस्टिंग का कार्य  किया जा रहा है। टेस्टिंग के दौरान कुछ जगहों पर  लीकेज की समस्या आई थी। जिसको ठीक कराने का कार्य जल निगम की टीम द्वारा  किया जा रहा है। जिसके कार्यो का औचक निरीक्षण  जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्म देव राम तिवारी ने किया।जिलाधिकारी सबसे पहले केडीए क्रिस्टल पार्किंग पर मरम्मत  कार्य किया जा रहा था तत्पश्चात सद्भावना चौकी के सामने जहां पर लीकेज का कार्य कराया जा रहा था। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि युद्ध स्तर पर समस्त लीकेज का निराकरण कराया जाये ,साथ ही सड़क मरम्मत का भी कार्य तेजी से कराया जाये।उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति सुचारू व निर्वाद रूप से हो यह सुनिश्चित किया जाये। साथ ही टेस्टिंग के दौरान  जहां जहां पर भी लीकेज हो रहे है उसे प्रत्येक स्थिति में युद्ध स्तर पर  पूर्ण किया जाये । उन्होंने रिजवी रोड, नई सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव, जल निगम के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages