अग्नि सुरक्षा ,प्राथमिक उपचार व कोरोना से बचाव का दिया प्रशिक्षण - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

26/06/2020

अग्नि सुरक्षा ,प्राथमिक उपचार व कोरोना से बचाव का दिया प्रशिक्षण


कानपुर। भारत पैट्रोलियम कारपोरेशन मैक ल्यूब्स हब फजलगंज कानपुर  में अग्नि सुरक्षा फस्ट एड एवं कोरोना से बचाव  पर प्रशिक्षण  की गई अपर जिलाधिकारी वित्त के निर्देश पर लखन कुमार शुक्ला मुख्य प्रशिक्षक आपदा प्रबंधन एवं कोरोना सचेतक यूपी एसडीएमए ने दिया शुभारम्भ कंवर  सैनी प्रबंधक परिचालन ने किया। लखन शुक्ल ने बताया कि सुरक्षा उपकरणों को लगा लेना ही आवश्यक नहीं है अपितु उसकी जानकारी होना सुरक्षा उपकरणों का समय  समय पर उपयोग  मॉक ड्रिल के माध्यम से करते रहना चाहिए  जिससे उपकरणों की क्रियाशीलता पता चलती है। लखन शुक्ला ने बताया किसी घटना के तीन कारण लापरवाही अज्ञानता जल्दबाजी है। शुक्ला ने बताया आग ऑक्सीजन ईंधन तथा उचित ताप के मिलने पर ही लगती है इन तीन तत्व में किसी एक को कम या हटा दे तो आग पर काबू पाया जा सकता है साफ सफाई का सुरक्षा से गहरा  सम्बन्ध है। जितनी बेहतर सफाई होगी हम उतना सुरक्षित होंगे आग को बुझाने की दृष्टि से आग का वर्गीकरण करते हुए आग बुझाने के तरीके बताये शुक्ला ने बताया प्रशिक्षण के समय बहाया गया पसीना आपदा के समय जीवन बचता है इस अवसर पर कोरोना से बचाव की भी जानकारी दी गई। जिसमे सोशल डिस्टेंसिंग मुँह व नाक को ढक कर बाहर निकलने हाथो की सफाई व्यक्तिगत साफ सफ़ाई पर चर्चा की गई अंत में फायर का लाइव डैमो किया गया।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages