77 वें दिन भी इंसानियत के किचन दे रहा खाना -हयात ज़फर हाशमी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

07/06/2020

77 वें दिन भी इंसानियत के किचन दे रहा खाना -हयात ज़फर हाशमी

 


कानपुर।आज एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने प्रति दिन की भांति आज 77वें दिन भी चल रहा है। किचन के संचालक हयात ज़फर हाशमी ने बताया कि जौहर एसोसिएशन ने संकल्प लिया था कि जब तक जरूरतमंद लोग रहेगें तब तक इंसानियत का किचन खाना देता रहेगा इसी संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से आज 77 वें दिन तक बिना नागा किचन चल रहा है। अब बहुत से लोगों का काम शुरू हो गया है काफी लोगों ने जौहर एसोसिएशन की सेवाओं को धन्यवाद देते हुए खाना बन्द कर दिया है अब आज से 600 लोगो का ही खाना तय्यार हो रहा है। जो डिप्टी पड़ाव, कोपरगंज तलव्वामंडी, जरीब चौकी, कोकाकोला चौराहा, मोहम्मदिया अस्पताल, दलेल पुरवा, संगीत सिनेमा, बजरिया, बकरमंडी, कब्रिस्तान आदि क्षेत्रों में वितरण किया जाएगा। इस मौके पर जौहर एसोसिएशन की 5 टीमें निकली जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी, हाफिज़ मोहम्मद फैसल जाफरी, अजीज़ अहमद चिश्ती, मोहम्मद इलियास गोपी, एहतेशाम बरकाती, रईस अन्सारी राजू, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद राहिल,आदिल कुरैशी, इरफान, शारिक सोलंकी, ज़मीर खान, मोहम्मद आकिब, फैजान डीके आदि थे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages