बिल्हौर देहात ग्राम गोहलियापुर की अन्त्योदय सूची की जांच शुरू होने की कगार पर - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

25/06/2020

बिल्हौर देहात ग्राम गोहलियापुर की अन्त्योदय सूची की जांच शुरू होने की कगार पर


बिल्हौर।बिल्हौर देहात ग्राम गोहलियापुर के असहाय, पीड़ितों , दुखी, गरीब सुपात्रों के जीवन संघर्ष व अधिकारों की रक्षा के लिए समाजसेवी अजयकांत बाजपेयी द्वारा किये जा रहे संघर्ष में मिली सफलता। बिल्हौर बी.डी.ओ. दिनकर विद्यार्थी के द्वारा लगातार अनसुना किये जाने पर बिल्हौर उपजिलाधिकारी महोदय से मिलकर, समस्या से अवगत कराकर, अन्त्योदय सूची की जांच करवाने के लिए किया था आग्रह। उपजिलाधिकारी महोदय ने मांगा था दस दिन का समय, तय समय सीमा के अन्दर उपजिलाधिकारी महोदय ने लिया संज्ञान। उपजिलाधिकारी महोदय ने बिल्हौर खण्ड विकास अधिकारी को बिल्हौर देहात की अन्त्योदय सूची की जांच करवाने के लिए आदेशित कर दिया है। अजयकांत बाजपेयी के प्रयास को सफलता मिली है। आशा है खण्ड विकास अधिकारी द्वारा अब तो मामले को संज्ञान में लिया जायेगा और जनहित में गम्भीर समस्या के समाधान हेतु अन्त्योदय सूची में चयनित पात्रों की नियमावली के आधार पर घर-घर जाकर जांच अवश्य ही करवाई जायेगी। लोगों को अंदेशा है कि कहीं ऐसा न हो कि केवल एक जगह बैठकर जाँच हो जाये। समाजसेवी द्वारा इस संबंध में बी.डी.ओ. साहब से व्यक्तिगत तौर पर कहा गया है कि आपकी ओर से जांच कर्ता को स्पष्ट आदेश किये जायें कि सही जांच करे।

बी.डी.ओ. दिनकर विद्यार्थी ने कहा कि लगभग एक सप्ताह के अंदर अंत्योदय सूची की चांज प्रारंभ हो जायेगी।।      

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages