विनियमितिकरण न हुआ तो 15 अगस्त को लेगे जल समाधी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

16/06/2020

विनियमितिकरण न हुआ तो 15 अगस्त को लेगे जल समाधी


कानपुर| राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन ने आज विनियमितिकरण, सम्पूर्ण समायोजन, नियमावली संशोधन, आयु सीमा शिथिलता की मांग को लेकर भैरो घाट पर जल सत्याग्रह किया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा की मुख्यमंत्री ने चार बार मांगो को पुरा करने का आस्वाशन दिया। उसके बावजूद न तो सम्पूर्ण समायोजन हुआ, न ही विनियमितिकरण हुआ,और न ही नियमावली संशोधन व आयु सीमा शिथिलता हुई। वीरेन्द्र कुमार ने कहा की पिछले डेढ वर्ष से शासन मे मामला लम्बित है| मुख्यमंत्री के आदेशो का पालन नही हो रहा है| वीरेन्द्र कुमार ने चेतावनी दी है की सीजनल संग्रह अमीनो का विनियमितिकरण व आयु सीमा शिथिलता न हुआ तो 15 अगस्त को सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ जल समाधी लेगे। सरकार ने सीजनल अमीनो व अनुसेवको को भूखो मरने के लिए छोड दिया है| लाक डाउन मे प्रदेश के सीजनल अमीनो व अनुसेवको को न तो सेवा मे रखा गया और न ही वेतन दिया गया | सरकार अपने वादे से ही मुकर गयी | जिससे समस्त सीजनल कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। आज जल सत्याग्रह करने वालो में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा यशवन्त सिंह, जगजीवन तिवारी, राम चन्द्र शर्मा, तिलक सिंह आदि शामिल थे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages