अमर शहीद जवानों के परिजनों को 11 लाख रुपये की धनराशि दिए जाने की घोषणा की - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

27/06/2020

अमर शहीद जवानों के परिजनों को 11 लाख रुपये की धनराशि दिए जाने की घोषणा की


कानपुर।पुलवामा में  शहीद हुए अमर शहीद जवानों  के परिजनों को उत्तर प्रदेश के  उप मुख्यमंत्री केेेशव प्रसाद मौर्य  ने लोक निर्माण विभाग  से सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से एकत्रित एक  दिन के वेतन  अंशदान के रूप में  शहीद के परिवार ,पत्नी तथा उनके आश्रित माता पिता  को 11 लाख रुपये की धनराशि दिए जाने  की  घोषणा की थी।इसी  क्रम में आज दिनांक 26 जून 2020 को पुलवामा में शहीद दीपक पाण्डेय जी की  माताजी श्रीमती रमा पाण्डेय जी को 22 लाख  रुपये की चेक दिया क्योंकि शहीद दीपक पाण्डेय जी का विवाह नहीं हुआ है इसलिए उनके माता जी को 22 लाख  रुपये का चेक दिया गया तथा पुलवामा में शहीद हुए शहीद प्रदीप सिंह जी की  धर्मपत्नी श्रीमती नीरज यादव जी को  11 लाख रुपये  तथा  उनकी  माताजी श्रीमती सरोजनी देवी  जी को  11 लाख  रुपए  की चेक दिया। इस अवसर पर अमर शहीद  जवानों के  परिजन शहीद दीपक पाण्डेय जी की माता  जी  श्रीमती रमा पाण्डेय उनके पिता  श्री राम प्रकाश पाण्डेय, शहीद प्रदीप सिंह  जी की  माताजी  श्रीमती सरोजिनी देवी  उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीरज यादव तथा उनके पिताज अमर सिंह , अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व , वीरेंद्र पाण्डेय ,अपर जिलाधिकारी श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता , जय सिंह मौर्य, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड , मुकेश चंद शर्मा उपस्थित रहे।  


No comments:

Post a Comment

Featured Post

आगरा में छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मैथ टीचर की हत्या, गला काटकर ब्लैकबोर्ड पर लिखा 'रेपिस्ट'

NINE ONE TIMES आगरा मर्डर केस का खौफनाक सच: पूर्व छात्रा ने बॉयफ्रेंड से कराई कानपुर देहात के मूल निवासी शिक्षक की हत्या; हड़काने पर चाकू से...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages