कानपुर। कांटेक्ट-ट्रेसिंग /ट्रेकिंग में शिथिलता परिलक्षित हुई। इसे दूर किया जाय। कोविद धनात्मक की सही कांटेक्ट/ट्रेसिंग करना बहुत आवश्यक है -यह निर्देश मंडलायुक्त डॉ सुधीर एम बोबडे ने समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग/पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारियों को दिए। मंडलायुक्त डॉ बोबडे व आईजी मोहित अग्रवाल ने लैब इंचार्ज डॉ प्रशांत को निर्देशित किया कि रिपोर्ट मिलने के पश्चात सर्व प्रथम उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाय, ताकि तत्काल उनकी कांटेक्ट /ट्रेकिंग शुरू की जा सके। कांशीराम कोविद अस्पताल में खाने की गुणवत्ता दुरुस्त रखी जाए ।उच्च अधिकारी औचक निरीक्षण कर खाने की गुणवत्ता चेक करें ।
समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त नें ICU /ऑक्सीजन पर निर्भर रोगियों का स्टेटस जाना। मंडलायुक्त ने सीएमओ को निर्देशित किया कि एलएलआर को गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु भी आरक्षित रखा जाय। अनावश्यक रूप के भीड़ ना बड़ाई जाय। विगत 04 दिनों में प्रतिदिन एक मौत को मंडलायुक्त ने गंभीरता से लेते हुए निर्देशित किया कि क्रिटिकल रोगियों पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि कंट्रोल रूम से भी कोविद अस्पताल व क्वारंटाइन केंद्रों में रह रहे लोगों से दूरभाष पर व्यवस्थायों की जानकारी ली जाएगी।
समीक्षा में पाया गया कि जनपद में कुल 543 कोविद धनात्मक पाए गए। अब तक 339 लोग डिस्चार्ज हो चुके है।आज तक 17 लोगो की मृत्यु हुई। कुल 187 मरीज एक्टिव बचे हैं। बैठक में डीआईजी अनंत देव, डॉ ऋचा गिरी, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी सहित पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment