महिला अनाथालय की 33 बलिकाएं कोरोना पॉजिटिव - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

19/06/2020

महिला अनाथालय की 33 बलिकाएं कोरोना पॉजिटिव


कानपुर। कोरोना वायरस के कदम और तेज हो चले हैं. स्वरूप नगर के बालिका संरक्षक गृह की 18 संवासिनी और राजकीय बाल बालिका गृह की 15 किशोरियों के कोरोना पॉजीटिव मिल FCने से आसपास के इलाके में हड़कंप है. इस बीच नगर निगम के दो और कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव मिले हैं. इसके बाद नगर निगम की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है. वहीं, कोरोना पॉजीटिव पाए गए पीएनबी अफसर की पत्नी भी कोरोना संक्रमित मिली हैं।

कानपुर में जिस तरह से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, उससे हर कोई परेशान हैं. देर रात जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब से आयी​ रिपोर्ट में स्वरूप नगर के बालिका संरक्षक गृह की 18 संवासिनी और राजकीय बाल बालिका गृह की 15 किशोरियों के कोरोना पॉजीटिव मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि यहां एक महिला की रैंडम जांच हुई थी, जिसमें वह कोरोना पॉजीटिव मिली थी. ऐसे में इसी संक्रमित महिला से अन्य लोगों में भी कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है. बहरहाल, पुलिस ने संवासिनी गृह के बाहर बैरीकेडिंग लगाकर किसी की भी आवाजाही पर रोक लगा दी है।

नगर निगम के दो और कर्मचारी कोरोना संक्रमित

वहीं, नगर निगम के दो और कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं. जो दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं, उसमें एक कार्मिक विभाग में कार्यरत है, जबकि दूसरा महापौर के यहां कम्प्यूटर आपरेटर बताया जा रहा है. इन दोनों के कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद नगर निगम की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है. नगर निगम की बिल्डिंग को सेनीटाइज भी कराया जा रहा है. आपको बता दें कि इसके पहले भी नगर निगम के तीन कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे. दो और कर्मचारियों के बाद अब नगर निगम के पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. दो दिन पूर्व ही नगर आयुक्त ने नगर निगम में 50 कर्मचारियों की कोरोना जांच करायी थी। इस बीच पंजाब नेशनल बैंक की पांडुनगर शाखा में कार्यरत पत्नी भी कोरोना पॉजीटिव पायी गई हैं. कोरोना पॉजीटिव की रिपोर्ट आने के बाद पीएनबी अफसर की पत्नी को रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages