डॉ सपन गुप्ता का सम्मान करते जितेंद्र जायसवाल - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/06/2020

डॉ सपन गुप्ता का सम्मान करते जितेंद्र जायसवाल


कानपुर।कोरोना वायरस के खतरे के बीच मरीजों के लिए ढाल बनकर अग्रिम पक्ति में खड़े धरती के भगवान यानी डाक्टर्स इन दिनों दिन रात मेहनत कर रहे हैं। इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर शहरवासी डाक्टरों को सम्मानित कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को जिला अस्पताल के डाक्टर सपन गुप्ता को  एक व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल एवं उनकी टीम ने करोना योद्धा के रूप में सम्मान किया जितेंद्र ने प्रशस्ति पत्र देकर एवं शॉल उढ़ाकर सम्मान किया। डॉ सपन गुप्ता ने जितेंद्र जायसवाल एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह तो मेरा कर्तव्य था कि ईश्वर ने मुझसे दिन-रात सेवा ली अगर इसी तरह सब लोग अपने अपने कर्तव्य का निर्वहन करें एवं अपने अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी के साथ जरूरतमंदों की मदद करें जो जिस हैसियत का हो तन मन धन से किसी भी तरह अगर सहयोग करें तो कितनी भी बड़ी दिक्कत हो चंद मिनटों में दूर हो जाती है। हम बहुत जल्दी कोरोना जैसी इस महामारी से निजात पाएंगे। एक व्यापार मंडल के पदाधिकारि दीपक सविता ने कहा कि धरती के भगवान के रूप में जो कार्य आप कर रहे हैं। वह बेहद सराहनीय और अतुलनीय है जिसके लिए जितना आभार किया जाए उतना कम है। आपकी इस देश सेवा को देश हमेशा याद रखेगा इस अवसर पर दीपक सविता, पारष गुप्ता, राकेश अरोरा, राजेन्द्र कनोजिया, सौरव सोनकर, सैफ जौहरी आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages