कांगे्स द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर तीन माह की स्कूल फीस माफ करने की मांग - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/06/2020

कांगे्स द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर तीन माह की स्कूल फीस माफ करने की मांग


कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन

कानपुर नगर, कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में जिलाधिकारी को केस्कों द्वारा बिजली बिलों के
भुगतान को लेकर तथा लाॅकडाउन अवधि के दौरान तीन माह की स्कूल फीस मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया तथा कहा गया कि तीन माह
लाॅकडाउन के कारण जनता परेशान है, लोगों के व्यापार पूरी तरह ठप्प है, कारखाने बंद पडे है लोगो के पास जीवन यापन को लेकर समस्या
खडी हो गयी है ऐसे में केस्को द्वारा मनमाने तरीके से तीन माह का बिल भेजा जा रहा है जो अनाप-शनाप है और इससे लोगो को बहुत परेशानी
हो रही है।
               हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार की घोषणा थी कि बिजली बिलो में लगने वाले सरचार्ज पर छूट दी जायेगी लेकिन
सरचार्ज लगाकर केस्को जनमानस को लूटने का काम कर रहा है। कहा केस्को को निर्देशित करें कि वह तीन या दो माह की जगह माहवाद बिल बनाये।
एक साथ बिल बनाये जाने सेयूनिट स्लैब में भारी अंतर आता है। बिल राशि में अधिक बढोत्तरी हो जाती है। अतः बिलों को संशेधित कराकर सरचार्ज और
फिक्स चार्ज को पूरी तरह समाप्त किया जाये। वहीं विधालय लाॅकडाउन की अवधिक में बंद रहे लेकिन तीन माह की फीस के लिए अभिभावकों को परेशान
और प्रताडित किया जा रहा है। आर्थिक रूप से बदहाल अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य के लिए परेशान है। मांग करते हुए कहा विधालयों की मनमानी को
रोकना जाये और बच्चों के भविष्य को देखते हुए तीन माह अप्रैल, मई और जून की फीस माफ करने के विधालयों को स्पष्ट आदेश दिये जाये। इस दौरान ज्ञापन
अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव को सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में केके तिवारी, राजकुमार शुक्ल, ग्रीन बाबू सोनकर, सुबोध बाजपेयी, जफर शाकिर, संयज शाह
आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages