विकलांगों ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में ट्राई साइकिल से खींची स्कुटी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

29/06/2020

विकलांगों ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में ट्राई साइकिल से खींची स्कुटी


कानपुर।राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के तत्वाधान में आज डीजल व पेट्रोल की बढी कीमतो के खिलाफ ट्राई साइकिल से विकलांग स्कूटी खींच कर विकलाग व्यक्तियों ने अपना विरोध प्रकट किया। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने प्रति दिन पेट्रोल और डीजल के दामों के बढने पर रोष व्यक्त किया | वीरेन्द्र कुमार ने कहा की सरकार महगाई बढाने का काम कर रही है| गरीब, किसान, मजदुर इस महगाई से त्रस्त है। सरकार महगाई कम करने की बजाय चुनाव प्रचार में लगी है | विकलांग व्यक्तियों को रोजगार नहीं मिल रहा है| विकलांग व्यक्ति भूखमरी के शिकार है| सरकार की सहायता कागजों पर चल रही है उन्होंने कहा की चुनाव में इस सरकार को अपने मतदान की बदौलत उखाड़ फेकने की जरूरत है। आज के कार्यक्रम के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के अलावा अल्पना कुमारी,राहुल कुमार, अरविंद सिंह, जौहर अली, अशोक कुमार, बंगाली शर्मा, पवन राने, अब्दुल रऊफ, इसरार अहमद, गौरव, आनन्द तिवारी आदि शामिल थे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages