कांग्रेसियों ने किया मास्क व दस्ताने का वितरण - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

11/06/2020

कांग्रेसियों ने किया मास्क व दस्ताने का वितरण


कानपुर।यशोदानगर के कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष योगेन्द्र दुबे एवं इनकी टीम द्वारा पिछले 31 मई से  लगातार क्षेत्र में आम जनमानस को मास्क एवं हाथ के दस्ताने वितरण कर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। केस्को दहेली सुजानपुर केस्को कर्मियों को मास्क एवं हाथ के दस्ताने वितरित किए गए। यहां पर बिजली का बिल जमा करने आए उपभोक्ता जो लाइन में लगकर अपना बिल जमा कर रहे थे। उन्हें भी मास्क वितरित कर सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन हेतु जागरूक किया गया। योगेंद्र दुबे ने बताया की पूरा हिंदुस्तान कोरोना संक्रमण की चपेट में है। देश की स्थिति ठीक नहीं है। इस समय हम सबको मिलकर इस लड़ाई में सहयोग देना होगा साथ देना होगा। मेरा मास्क बांटने का केवल एक ही मकसद है। हमारे क्षेत्रीय लोग अपने दिनचर्या में इसको शामिल करें। अपने घर में बुजुर्गों का छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें घर से निकले तो मास्क लगाकर निकले सैनिटाइजर लेकर निकले आप सुरक्षित होंगे। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें तो आप का मोहल्ला सुरक्षित होगा आपका प्रदेश सुरक्षित होगा आपका पूरा हिंदुस्तान सुरक्षित होगा। जो भाई सेवा कर रहे हैं वह दस्ताने का अवश्य प्रयोग करें। मुख्य रूप से उपस्थित राजेश मौर्य, अमित सिंह,अमित शुक्ला, यशवंत गौतम, बृजेश साहू, राजकुमार प्रजापति, आदि लोग मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages