रेडियो मिर्ची ने की 12वे सीजन के विजेताओ की घोषणा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

26/06/2020

रेडियो मिर्ची ने की 12वे सीजन के विजेताओ की घोषणा


कानपुर। क्लासमेट स्पैल बी भारत की सबसे बड़ी स्पैलिंग प्रतियोगिता पहल रेडियो मिर्ची की ओर से इसके 12वें सीज़न का समापन हुआ है। रोमांचक फिनाले में विजेताओं के नामों की घोषणा हुई और यह घोषणा की बाॅलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने।सेंट माइकल स्कूल, सिलिगुड़ी की श्रीवल्ली घोष को राष्ट्रीय चैम्पियन घोषित किया गया जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल, इंदिरापुरम, गाजियाबाद के भद्रा पाणिक्कर प्रथम उपविजेता रहे।इस प्रतियोगिता की थीम थी ’बी बैटर दैन योरसैल्फ’ जो कि क्लासमेट के फलसफे के मुताबिक है कि बच्चों को उनकी पसंद के क्षेत्र में उम्दा काम करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। बच्चों को प्रेरित करना चाहिए कि वे स्वयं से प्रतिस्पर्धा करते हुए खुद को बेहतर बनाएं न कि दूसरों से मुकाबला करें।

इस वर्ष की प्रतियोगिता में 30 शहरों के 1000 स्कूलों के 3.50 लाख से भी ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता विभिन्न चरणों में संचालित की गई जिनमें आंन-ग्राउंड, आंनलाइन और फाइनल टेलीविज़न पर प्रसारित चरण शामिल थे। प्रत्येक स्कूल के 15 विजेताओं ने सिटी फाइनल्स में जगह बनाने के लिए मुकाबला किया और फिर वहां के विजेता नैशनल फाइनल्स में पहुंचे। पूरे भारत के शीर्ष 16 विद्यार्थियों ने टेलीविज़न पर प्रसारित नैशनल फाइनल्स में कड़ी टक्कर दी इसका प्रसारण निक, निक एचडी और सोनिक चैनलों पर हुआ। क्लासमेट स्पैल बी सीज़न 12 के नैशनल चैम्पियन ने रु. 2,00,000 का ग्रैंड प्राइज़ तो जीता ही साथ ही वाॅशिंगटन डी.सी.यूएसए में होने वाले प्रतिष्ठित स्क्रिप्पस नैशनल स्पैलिंग बी में अपने एक पेरेंट के साथ शामिल होने का मौका भी मिलेगा, यह यात्रा पूरी तरह निशुल्क होगी। चार सैमिफाइनलिस्टों में से प्रत्येक को 50,000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages