कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित सेवासत्यग्रह - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

09/06/2020

कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित सेवासत्यग्रह


कानपुर 9 जून महानगर कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कॉंग्रेस जनो ने तिलक हाल स्थित अजय लल्लू महारसोई में भोजन तैयार करा कर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए शुरू सेवा सत्याग्रह के अंतर्गत जरुरतमंदों के बीच वितरित किया। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य अभिनव तिवारी ने कहा कि  प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए भाजपा की जनविरोधी सरकार के विरूद्ध कानपुर महानगर काँग्रेस कमेटी ने जो सत्याग्रह की शुरुआत की है। उसके अंतर्गत आज भी सेवा ही विजय और हम सबमें लल्लू अजय के नारों के साथ जरुरतमंदों के बीच भोजन वितरित किया गया। अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने  कहा कि गरीब-मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार काँग्रेस नेताओं को जेल में तो डाल सकती है लेकिन भाजपा सरकार हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक सकती है। उन्होंने बताया कि आज मूलगंज, घंटाघर, मेस्टन रोड, व नई सड़क आदि क्षेत्रों में 1500 भोजन पैकेट जरुरतमंदों के बीच बांटे गए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शंकर दत्त मिश्र, अभिनव तिवारी, ग्रीन बाबू सोनकर,नौशाद आलम मंसूरी, ज़फर शाकिर, कैलाश झा, नीरज गुप्ता, विक्की सोनकर व रिंकू पहलवान आदि थे।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages