बिजली समस्या को लेकर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन। - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

19/06/2020

बिजली समस्या को लेकर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन।


कानपुर। महानगर कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कॉंग्रे स के प्रतिनिधि मंडल ने   केस्को मुख्यालय में प्रबंध निदेशक से भेंट कर बिजली बिलों में हो रही अनियमितताओ एवं अघोषित कटौती के सम्बन्ध में ज्ञापन देकर मांग की कि यदि बिजली उपभोक्ताओं को तत्काल राहत न मिली तो  काँग्रेस केस्को के विरुद्ध कड़ा आंदोलनात्मक कदम उठाने को विवश होगी. 

       ज्ञापन में कहा गया कि लगभग 4 माह से लॉकडाउन के कारण आम जनता परेशान है। लोगों के कारोबार और व्यापार पूरी तरह ठप्प है और सभी औद्योगिक इकाइयां व छोटे मोटे कारखाने बंद पड़े हैं। लोगों के सामने अपने परिवार के भरण पोषण की गम्भीर समस्या व्याप्त है। ऐसी संकट की स्थिति में केस्को द्वारा मनमाने तरीके से 3-3 माह का बिल बिजली उपभोक्ताओं को भेज कर अनाप सनाप वसूली की जा रही है। जो अन्यायपर्ण है।

         ज्ञापन में प्रदेश सरकार के उस घोषणा की जिसमें उसने कहा था कि लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकार बिजली बिलों में लगने वाले सरचार्ज में छूट देगी कि याद दिलाते हुए कहा गया है कि सरकार की मंशा के विपरीत केस्को बिलों पर सरचार्ज लगा कर जनमानस को राहत देने के बजाय उत्पीडित करने का काम कर रहा है। इस अवसर पर कानपुर महानगर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि आम जनता के साथ केस्को द्वारा की जा रही लूट और अनियमितता पर यदि तत्काल रोक न लगी तो कानपुर काँग्रेस केस्को के विरुद्ध कड़ा आंदोलनात्मक कदम उठाने को विवश होगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी केस्को प्रशासन की होगी। प्रतिनिधि मंडल मे प्रमुख रूप से इकबाल अहमद, अशोक धानविक, राजकुमार शुक्ला, ग्रीन बाबु सोनकर, गुलाब सिंह कोरी, सुबोध बाजपेई, ज़फ़र शाकिर व संदीप चौधरी आदि शामिल र

No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages