स्वरोजगार के लिए फूड प्रोसेसिंग से करें प्रशिक्षण - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

18/06/2020

स्वरोजगार के लिए फूड प्रोसेसिंग से करें प्रशिक्षण


कानपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जारी लॉकडाउन में लोगों के रोजगार छिन गये हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री की अपील पर सभी विभाग स्वरोजगार पर अधिक बल दे रहे हैं। इसी के तहत राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र कई कोर्सां पर स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षण देने जा रहा है। अल्पकालीन कुकरी, बेकरी एवं कन्फेक्शनरी आदि कोर्सों के प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।


राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधानाचार्य ने बताया कि “फूड प्रोसेसिंग में प्रशिक्षण प्राप्त कर पायें स्वरोजगार” के अन्तर्गत एक माह का अल्पकालीन कुकरी, बेकरी एवं कन्फेक्शनरी व सम्मिलित कोर्स का प्रशिक्षण संचालित किया जाना है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जो प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है कार्यालय दिवस में आकर राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र, 110/25-26 नेहरू नगर, 80 फीट रोड कानपुर नगर में अपना पंजीकरण करा सकते है। उन्होंने जानकारी दी है कि सम्मिलित कोर्स के अन्तर्गत जैसे सेमी फिनिस्ड फूड मिनिमल प्रोसेसिंग, जैम, जैली, सास, कैण्डी, बिसकिट, केक, बन्स, पिज्जा, फास्ट-फूड आदि का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। कार्यालय में प्रवेश हेतु कोविड-19 के दिशा निर्देशों जैसे मास्क, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा, अधिकतम जानकारी हेतु मो0न0-8787227152/9415547475 पर सम्पर्क कर सकते हैं।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages