50 हज़ार का इनामी कुख्यात अपराधी वसीम उर्फ बंटा को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

17/06/2020

50 हज़ार का इनामी कुख्यात अपराधी वसीम उर्फ बंटा को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार


कानपुर। एसटीएफ कानपुर यूनिट ने कई राज्यो में आतंक का पर्याय बने 50 हजार के इनामी अपराधी को भाई के साथ  गिरफ्तार किया कुख्यात अपराधी वसीम उर्फ बंटा और नईम को कानपुर सेंट्रल के पास से गिरफ्तार किया  कानपुर के कई थानों और गुजरात मे दर्ज है लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास। पकड़े गए अपराधी भाइयो के पास से पिस्टल कारतूस फ़र्ज़ी आधार कार्ड पासपोर्ट विदेशी मुद्रा कई मोबाइल फ़ोन सिमकार्ड हवाई और रेल यात्रा के टिकट भी  बरामद हुए ह इस पर गुजरात मे  32 से अधिक मुकदमे हैं।

यूपी एसटीएफ को लम्बे समय से सूचना मिल रही थी की 50 हज़ार का इनामी कुख्यात अपराधी वसीम उर्फ बंटा अपने स्थानीय साथियों के साथ यूपी और अन्य राज्यों में आपराधिक घटनाओं को निरंतर अंजाम दे रहा है लेकिन हर बार चकमा देकर फरार हो जाता है। इसने वर्ष 2006 में कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर जावेद रिगवाला की सनसनीखेज हत्या को अंजाम दिया था इसके पश्चात इसके द्वारा यूपी व गुजरात में हत्या व लूट के ढाई दर्जन मुकदमे दर्ज है। जिनमें वर्ष 2019 में कानपुर के काकादेव, किदवई नगर, ग्वालटोली व थाना नजीराबाद में दिन दहाड़े हुई सनसनी खेज लूट की घटनाएं शामिल है, एवं दिसम्बर 2019 में सूरत सिटी गुजरात में न्यायालय परिसर से न्यायिक अभिरक्षा से ये फरार हो गया था जिसका मुकादमा गुजरात के सूरत सिटी थाने में दर्ज है। जिसके बाद कुख्यात वसीम उर्फ बंटा की गिरफ्तारी के आईजी कानपुर द्वारा 50 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। कुख्यात वसीम उर्फ बंटा ने कई राज्यो में अपने ठिकाने बनाये हुए है जहाँ वो अपना हुलिया बदल कर रहता है इसके गिरोह के लोग हमेशा नाजायज असलहों से लैश रहते है।

वसीम उर्फ बंटा बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है उसने अलग-अलग नामों से अपना हुलिया बदल कर आधारकार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, वोटरआईडी, पासपोर्ट तक बनवा रखा है। जिनका प्रयोग करके ये आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर विदेश में छुप जाता है। भारत में भी यह यात्रा के लिये हवाई यात्रा का ही प्रयोग करता है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages