नहीं निकलेगी इस वर्ष जगन्नाथ जी की रथ यात्रा - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

16/06/2020

नहीं निकलेगी इस वर्ष जगन्नाथ जी की रथ यात्रा


कानपुर।स्थानीय प्रशासन के दिशा निर्देश पर श्री जगन्नाथ रथयात्रा आगामी 23 व 24 जून को कानपुर में निकलने सम्बन्धी एक मीटिंग क्षेत्रीय अधिकारी कलक्टर गंज  श्वेता यादव एवं रथयात्रा आयोजकों के साथ थाना कलक्टरगंज में सम्पन्न हुई। विगत 210 वर्षों से अनवरत निकलती चली आ रही भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा आगामी 23 और 24 जून को प्रस्तावित है। प्रदेश सरकार ने सभी सार्वजनिक उत्सव सभा अन्य कार्यक्रमों मे 30 जून तक रोक लगा दी मंडलायुक्त ने मन्दिर खुलने पर 30 जून तक रोक लगा रखी है। इसलिये इस साल कोरोना वायरस की महामारी के चलते हुए सभी ने यह निर्णय लिया है कि सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए इस वर्ष रथ यात्रा का आयोजन नहीं किया जाएगा और मंदिर के पट भी भक्तों के दर्शन के लिए नहीं खोले जाएंगे। मंदिर के समस्त पूजन कार्य सदैव की भांति प्राचीन पद्धति के अनुसार  संपन्न होंगे जिसमें सिर्फ पांच व्यक्ति ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मंदिर में उपस्थित होंगे। तीनों मंदिरों के प्रबंधकों ने कहा कि सभी प्रदेश सरकार व स्थानीय प्रशासन के दिशा निर्देश का पालन करेंगे। मीटिंग मे सी.ओ.कलक्टर गंज श्वेता यादव, इस्पेक्टर राजेश पाठक कलक्टर गंज, इस्पेक्टर सन्तोष सिंह बादशाही नाका, चौकी इंचार्ज हेमन्त यादव बादशाही नाका। रथयात्रा आयोजकों में ज्ञानेन्द्र विश्नोई, श्री जगन्नाथ महाराज मंदिर (बिरजी भगत) से प्रबंधक/ सर्वराहकार ज्ञानेंद्र गुप्ता, सह-प्रबंधक गोपाल गुप्ता,अभिषेक गुप्ता, अम्बरीष गुप्ता, मोहनलाल गुप्ता, ज्ञानप्रकाश ओमर, श्याम महेश्वरी श्री जगन्नाथ मंदिर उमा जगदीश से अध्यक्ष रंज्जन लाल गुप्ता महामंत्री सुरेश चंद्र ओमर आदि थे।

4- सीजनल अमीनो ने सम्पूर्ण समायोजन की मांग को लेकर किया जल सत्याग्रह

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages