विश्व योगासन प्रतियोगिता में शहर का बढ़ाया देश में मान - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

08/06/2020

विश्व योगासन प्रतियोगिता में शहर का बढ़ाया देश में मान

 

नगर के श्रेयांश झा और अमित योगी को मिले स्वर्ण पदक

 

कानपुर। 21 से 24 मई 2020 को होने वाली ऑनलाइन विश्व योगासन प्रतियोगिता में भारत सहित 12 देशों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया   था और  अपने जटिल आसनों का प्रदर्शन किया था। जिसमें डीपीएस बर्रा के छात्र श्रेयांश झा ने स्वर्ण पदक और उनके गुरु अमित योगी ने भी भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत कर पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया।

श्रेयांश झा का कहना है विश्व स्वर्ण पदक जीतना मेरा एक सपना था इसकी प्रेरणा मुझे मेरे माता पिता से मिली जिसके बाद मेरी कला को निखारने वाले मेरे गुरु अमित योगी ने आज मुझे विश्व विजेता बना दिया यह प्रतियोगिता मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगी क्योंकि इस प्रतियोगिता में मेरे गुरु ने मेरे साथ प्रतिभाग किया।
 

 


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages