गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

02/06/2020

गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई श्रद्धा की डुबकी


कानपुर। नगर व आसपास के जिलों में गंगा दशहरा का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, गंगा दशहरा पर्व पर गंगा किनारे घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने कोरोना नियमों का पालन किया। शरीरिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने गांग में स्नान, ध्यान और यथासामर्थ दान किया। गंगा घाटों पर सुबह भक्तों का तांता रहा।गंगा दशहरा पर्व को मनाने के लिए मां गंगा के तट पर शहर के ज्यादातर श्रद्धालु नियमों का पालन करते हुए पहुंचे और विधि विधान से पूजन कर गंगा दशहरा का पर्व मनाया। प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। घाटों पर भोर पहर से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। खास बात यह रही की पूजन के बाद सभी श्रद्धालुओं ने कोराना नियमों का पालन करते हुए दान किया।परमट घाट, सरसैया घाट, जाजमऊ घाट, बिठूर व गंगा बैराज में सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर परिवार संग स्थान किया।

जिलाधिकारी डॉ. बह्म देव तिवारी ने गंगा दशहरा के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दी। आज की इस पावन तिथि पर हम सब कानपुर नगर जनपदवासी में गंगा को अविरल निर्मल और स्वच्छ रखने के लिए पुनर्संकल्प लेते हैं।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

लखनऊ अग्निकांड में साजिश की बू! बेघर महिलाओं का बड़ा आरोप— "हादसा नहीं, साजिश थी यह आग; खाली कराने के लिए जानबूझकर लगाई गई"

NINE ONE TIMES झूठ फैला रहा मीडिया? झोपड़पट्टी की महिलाओं ने 'सिलेंडर ब्लास्ट' की थ्योरी को नकारा; कहा— "आग लगने के बाद फटे सिल...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages