एसएसपी दफ्तर में फरियाद की विडियों कांफ्रेंसिंग से हुई सुनवाई - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

02/06/2020

एसएसपी दफ्तर में फरियाद की विडियों कांफ्रेंसिंग से हुई सुनवाई


कानपुर। कोरोना वायरस के चलते जो संकट देश भर में चल रहा है उसने मानवता के इतिहास में बड़े बदलाव किए हैं। एक ऐसा ही बदलाव है सोशल डिस्टेंसिंग का सामने देखने को मिला। रोजाना सैकड़ों फरियादियों की सुनवाई करने वाले अफसर अब हाल ये है कि फरियादियों की सुनवाई भी ऑनलाइन की जा रही हैं। अफसरों से सामने पेश होकर अपना दुःख-दर्द सुनाकर राहत पाने का रिवाज को बदलकर कोरोना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कॉल में समेट दिया है।

71 दिनों के लॉक डाउन के बाद सोमवार से शुरू हुए अनलॉक-1 में एसएसपी दफ्तर का नज़ारा ही कुछ और था, दफ्तर में न फरियादियों की भीड़ थी, न पुलिस कर्मियों का जमावड़ा, दफ्तर के सन्नाटे को तोड़ते हुए सुबह सुबह जब डीआईजी अनन्तदेव कार्यालय पहुँचे तो कार्यालय में सैलूट के साथ सबसे पहले डीआईजी की थर्मल स्क्रीनिंग करवायी फिर वीडियो कॉल से फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया गया।

कार्यालय के गेट पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक-एक पीड़ितों को बुलाया गया जहाँ उनकी थर्मल स्क्रीनिंग के बाद वीडियो कॉल से डीआईजी अनन्तदेव उन सबकी समस्या सुनी और संबंधित से वार्ता करके समस्या का समाधान कराया। इस तरह अब कोरोना काल में एसएसपी के यहाँ फरियादियों की फरियाद भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनना शुरू हो गयी है।

 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

​कानपुर: काकादेव पुरानी बस्ती में 'नरक' जैसी जिंदगी! 2 साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदी गई गली आज तक नहीं बनी; बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा

NINE ONE TIMES गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र का हाल: चुनावी मौसम में वोट मांगने वाले नेता जीत के बाद हुए गायब; जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के बीच ...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages