एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार - NINE ONE TIMES

निर्भीक आवाज़, निष्पक्ष खबर

Breaking

04/06/2020

एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार


कानपुर।जनता दल सेक्युलर महिला प्रकोष्ठ की नगर अध्यक्ष बबिता वर्मा ने चौकी इंचार्ज बगाही पर भांजी के दहेज लोभी ससुराल वालों से साठ- गांठ कर गाली गलौज कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा बहन की तरह हत्या हो जाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी सहित आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर जान माल की सुरक्षा की मांग की है। मकान न० 130/6 बगाही भट्ठा निवासी बबितावर्मा पत्नी गुड्डू ने एसएसपी को संबंधित प्रार्थना पत्र में बताया कि विगत 20 मई को भांजी नैंसी को दहेज लोभी ससुराल वालों ने दहेज के लिए बुरी तरह मार पीट कर घर से निकाल दिया था। मार पीट में गर्भवती भांजी का गर्भपात हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखा जिसकी शिकायत मेने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर दर्ज कराई थी। दहेज लोभियों पर चौकी स्थिति बगाही संजय कुमार मौर्य का संरक्षण प्राप्त है। इसीलिए पुलिस मुकदमा नहीं लिख रही है। महिला नेता बबिता वर्मा ने बताया कि सन 2009 में बहन कंचन की अवैध ना बनाने पर चापड़ मार कर हत्या कर दी गई थी। जब से बहन के अनाथ बच्चों का पालन पोषण हम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के यहां की गई शिकायत से चिढ़े चौकी इंचार्ज बगाही बोले कि ज्यादा नेता गिरी न करो नहीं तो जो हाल तेरी बहन का हुआ है। वही हाल तेरा होगा। तेरी लड़कियां सड़क पर भीख मांगेंगी की धमकी दिया है। पीड़ित महिला ने एसएसपी सहित आला अधिकारियों से चौकी इंचार्ज के खिलाफ प्रार्थना पत्र भेज कर कार्यवाही की माग की है।


No comments:

Post a Comment

Featured Post

संसद में मचेगा घमासान: 30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी; मानसून सत्र में आ सकता है ऐतिहासिक बिल

NINE ONE TIMES 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर 17 जुलाई को JPC दे सकती है मंजूरी; 5 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी पर खु...

खबर को दोस्तों के साथ शेयर करें:

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages